Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jamshedpur News : साकची के बंगाल क्लब में लगा इनर व्हील हाट, रविवार तक चलेगा

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Fri, 19 Mar 2021 05:29 PM (IST)

    Inner wheel Hat. इनर व्हील हाट से प्राप्त मुनाफे की राशि अर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षित करने में खर्च की जाएगी। क्लब द्वारा झारखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कई गांवों में बच्चों को शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। हाट रविवार तक चलेगा।

    Hero Image
    इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने साकची स्थित बंगाल क्लब में हाट लगाया है।

    जमशेदपुर, जासं। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने साकची स्थित बंगाल क्लब में हाट लगाया है, जो रविवार तक चलेगा। इनर व्हील क्लब की तीन दिवसीय वार्षिक प्रदर्शनी सह इनर व्हील हाट का उद्घाटन स्मिता नागेसिया (प्रशिक्षु उपसमाहर्ता, पूर्वी सिहंभूम) ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पी. वंदना (मिस इंडिया कर्वी वर्ल्ड-2019) उपस्थिति थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस हाट में विभिन्न तरह के स्टाल  लगाए गए हैं। जमशेदपुर और देश के दूसरे अन्य जगहों से आये कारीगर व बुनकरों द्वारा अपने स्टाल में तरह-तरह के सामानों को प्रदर्शित किया गया है। इस हाट में कई जरूरतमंद उद्यमी महिलाओं को अपने स्टाल लगाने का अवसर दिया गया। क्लब की अध्यक्ष निभा मिश्रा ने बताया कि इस हाट से प्राप्त मुनाफे की राशि अर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षित करने में खर्च की जाएगी। क्लब द्वारा झारखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कई गांवों में बच्चों को शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है।

    इनकी सहभागिता

    स्मिता नागेसिया ने इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के इस प्रयास की बहुत सराहना की और इस कोरोना महामारी के समय पूरी एहतियात बरतने और सरकारी नियमों के अनुसार इस प्रदर्शनी को आयोजित करने के लिए शाबासी दी। इस कार्यक्रम के संचालन में अध्यक्ष निभा मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अमृता सिन्हा, उपाध्यक्ष पूरबी घोष, कोषाध्यक्ष उर्वशी वर्मा, सेक्रेटरी अनन्या दत्ता ने मह्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।  इस अवसर पर क्लब के कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

    comedy show banner
    comedy show banner