Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Indian Navy Day: नौसेना दिवस पर पूर्व सैनिकों ने सुनी श्री सत्यनारायण भगवान की कथा, विश्व कल्याण की कामना

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Sun, 05 Dec 2021 05:27 PM (IST)

    Indian Navy Day नौसेना दिवस पर पूर्व सैनिकों ने श्री सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी जिसके बाद भगवान से विश्व कल्याण का आशीर्वाद मांगा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम इकाई ने भुइयांडीह स्थित प्रीतम पार्क सामुदायिक भवन में नौसेना दिवस समारोह मनाया गया।

    Hero Image
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सह पूर्व मंत्री सरयू राय भी शामिल हुए।

    जमशेदपुर, जासं। नौसेना दिवस पर पूर्व सैनिकों ने श्री सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी, जिसके बाद भगवान से विश्व कल्याण का आशीर्वाद मांगा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम इकाई ने भुइयांडीह स्थित प्रीतम पार्क सामुदायिक भवन में नौसेना दिवस समारोह मनाया गया, जिसमें तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त जांबाज़ सैनिकों के परिवार व बच्चे शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरयू राय भी हुए शामिल

    पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सह पूर्व मंत्री सरयू राय भी शामिल हुए। इनके अलावा विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर रणविजय सिंह (अवकाश प्राप्त), ईसीएचएस पॉली क्लीनिक जमशेदपुर के ऑफिसर इंचार्ज ब्रिगेडियर पीके झा, 100 फील्ड रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मोहित सहाय के प्रतिनिधि यूनिट के लेफ्टिनेंट कर्नल अमित भारद्वाज व अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा. कमल शुक्ला व विषय प्रदेश जिला अध्यक्ष जेडब्ल्यूओ बृजकिशोर सिंह ने किया।

    सेवानिवृत्त होने के बाद ज्यादा सक्रिय : सरयू

    अपने संबोधन में सरयू राय ने कहा कि आप सबने सेना में रहते हुए जितना कार्य किए, उससे ज्यादा कार्य आप सब सेवानिवृत्ति के बाद कर रहे हैं। मैं विगत कई वर्षों से आप सबके द्वारा समय-समय पर देश हित में चलाए जाने वाले अभियान से भलीभांति परिचित हूं। आप सबके होते हुए बॉर्डर के अंदर किसी भी दुश्मन की कोई भी चाल सफल नहीं हो सकती। भारतीय सेनाओं के योगदान से हमारा सरहद भी सुरक्षित है। ब्रिगेडियर रणविजय सिंह ने कहा कि अब तक हमने कहीं भी इतनी बड़ी संख्या मैं पूर्व सैनिकों की सभा को संबोधित नहीं किया। आप सबके परिवार को एक साथ इतनी बड़ी तादाद में देख कर बहुत खुशी हो रही है। जब तक हम लोग ऐसे संगठित रहेंगे, हर समस्या का समाधान संभव हो सकेगा।

    सभी पूर्व सैनिक को हो ईसीएचएस की जानकारी

    ब्रिगेडियर पीके झा ने कहा कि ईसीएचएस से मिलने वाली सभी कल्याणकारी पॉलिसियों की जानकारी आम सैनिकों को नहीं है, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही आने वाले दिनों में सैनिकों की रैली कर मैं सारी जानकारी उपलब्ध कराऊंगा, जिससे हर सैनिक इसका लाभ ले सके। लेफ्टिनेंट कर्नल अमित भारद्वाज ने पूर्व सैनिकों की एकता और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि आप सबके द्वारा मिलने वाला सहयोग कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान निभाता है। आने वाले समय में एक-दूसरे के सहयोग से सैनिकों के हित में बड़े प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए हम सब हरसंभव सहयोग करेंगे।

    जहाज के आकार का केक काटा

    भारतीय नौसेना दिवस एवं संगठन की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह ने कहा कि संगठन का एक-एक सैनिक संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। आर्मी, एयरफोर्स व नेवी से ऊपर उठकर हमलोग बड़े से बड़े कार्यक्रम को भी सफल बना देते हैं। संगठन के सम्मानित सदस्य एवं उनके परिवार का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना ही संगठन की मुख्य विशेषता है, जिसके कारण नित्य नए सैनिक संगठन से जुड़ते चले जाते हैं। नौसेना दिवस का केक जहाज के आकार का बना था, जिसे देखकर ही सहज अनुमान लगाया जा सकता था कि आज नौसेना दिवस है। सभी नौसैनिकों ने संयुक्त रुप से केक काटा कार्यक्रम के संयोजक मनोज ठाकुर एवं पूजा के जजमान के रूप में अमित कुमार सपत्नी शामिल हुए। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रदेश पदाधिकारी राजीव रंजन ने किया।

    इनकी उपस्थिति रही उल्लेखनीय

    कार्यक्रम में रमेश सिंह, बलजीत सिंह, बरमेश्वर पांडेय, विजय शंकर पांडेय, अभय सिंह, सतनाम सिंह, अशोक श्रीवास्तव, जयदीप, मकबूल आलम, संतोष मिश्रा, अनिल राय, हंसराज सिंह, अनुज सिंह, महेश कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, शिवशंकर चक्रवर्ती, गोविंद राय, रंजीत कुमार, अशोक शर्मा, मिथिलेश कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, भरत पोद्दार, डीएस तिवारी, अर्जुन ठाकुर, मुन्ना दुबे, संजीव वर्मा, सुरेंद्रनाथ मौर्या, महेश कुमार यादव, विनय श्रीवास्तव, बब्बन कुमार, जावेद खान समेत लगभग 250 लोगों ने सतनारायण भगवान का प्रसाद, नेवी डे केक और प्रीति भोज का आनंद उठाया।