Jamshedpur News : खेलो झारखंड एथलेटिक्स में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल के आगे शहरी स्कूल फिसड्डी
खेलो झारखंड के तहत जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन जेआरडी स्पोट्र्स कांप्लेक्स में किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। शहरी क्षेत्र के बीपीएम स्कूल के छात्र ही अव्वल आ सके। प्रतियोगिता में 920 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जासं, जमशेदपुर : खेलो झारखंड के तहत जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन बुधवार को जेआरडी स्पोट्र्स कांप्लेक्स में किया गया। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिला के 11 प्रखंड के 920 सरकारी स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, जेवलिन थ्रो, चक्क फेक, गोल फेक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसमें छात्रों ने अपना दमखम दिखा। इस प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के प्रतिभागियों ने दमखम दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। शहरी क्षेत्र के स्कूल फिसड्डी साबित हुए। बीपीएम प्लस टू हाइस्कूल ने शहरी क्षेत्र के स्कूल की लाज बचाई। कक्षा 9 से 12वीं में ईश्वर हेंब्रम, गुरुचरण हांसदा ने दो-दो स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12वीं तक की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी रांची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया एवं अन्य पदाधिकारियों ने परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता में जेआरडी के खेल प्रशिक्षक, स्कूलों के शारीरिक शिक्षक व शिक्षकों ने योगदान दिया।
कक्षा 9 से 12 तक के बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी
100 मीटर दौड़ - ईश्वर हेंब्रम - आदिवासी हाइस्कूल बांगुड़दा, पटमदा
200 मीटर दौड़ - ईश्वर हेंब्रम - आदिवासी प्लस टू हाईस्कूल बांगुड़दा
400 मीटर दौड़ - चुनु सोरेन - प्लस टू हाईस्कूल माटियाबांधी, चाकुलिया
800 मीटर दौड़ - निखिल कुमार - बीपीएम प्लस टू स्कूल बर्मामाइंस
1500 मीटर दौड़ - विष्णु बेसरा - नरसिंहगढ़ हाईस्कूल धालभूमगढ़
लंबी कूद - सागुन टुडू - मारवाड़ी प्लस टू हाईस्कूल घाटशिला
ऊंची कूद - प्रकाश सोरेन - उउवि बनकाटी घाटिशला
जेवलिन थ्रो - लखन मुर्मू - प्रोजेक्ट हाईस्कूल अस्ताकोवाली डुमरिया
चक्का फेक - गुरुचरण हांसदा - मनोहरलाल प्लस टू हाईस्कूल चाकुलिया
गोला फेक - गुरुचरण हांसदा - मनोहरलाल प्लस हाईस्कूल चाकुलिया
कक्षा 9 से 12 तक के बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी
100 मीटर दौड़ - प्रतिमा गोप - प्रो. गल्र्स हाईस्कूल मुसाबनी
200 मीटर दौड़ - अनिता मुर्मू - प्रो. गल्र्स हाईस्कूल मुसाबनी
400 मीटर दौड़ - प्रतिमा हांसदा - जेसी हाईस्कूल घाटशिला
800 मीटर दौड़ - तनु कुमारी - बीपीएम प्लस टू हाइस्कूल बर्मामाइंस
1500 मीटर दौड़ - अनिता मुर्मू - प्रो. गल्र्स हाईस्कूल धालभूमगढ़
लंबी कूद - प्रतिमा गोप - प्रो. गल्र्स हाईस्कूल मुसाबनी
ऊंची कूद - पुदाई हांसदा - केजीबीवी डुमरिया
जेवलिन थ्रो - मणि हेंब्रम - उउवि बालीबांध, चाकुलिया
चक्का फेक - रानी हेंब्रम - जेबीएबी गुड़ाबांधा
कक्षा छह से आठ के बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
प्रतियोगिता का नाम - छात्र का नाम - स्कूल का नाम
100 मीटर दौड़ - कृष्णा सिंह - उवि पारुलिया बहरागोड़ा
200 मीटर दौड़ - मंगल हेंब्रम - मवि पाथरडिंगा पोटका
400 मीटर दौड़ - संजय हांसदा - जेसी स्कूल घाटशिला
600 मीटर दौड़ - बुरुजु मांडी - जेसी हाई स्कूल घाटशिला
4 गुणा 100 रिले दौड़ - निखिल मुखी एंड ग्रुप - जेसी हाई स्कूल घाटशिला
लंबी कूद - कृष्णा सिंह - हाई स्कूल पारुलिया बहरागोड़ा
ऊंची कूद - बापी महतो - उमवि बालीगुमा चाकुलिया
जेवलिन थ्रो - कृष्णा सिंह - उवि पारुलिया बहरागोड़ा
गोला फेक - कृष्णा सिंह - उवि पारुलिया बहरागोड़ा
चक्का फेक - राहुल मुर्मू - उउवि संग्राम पोटका
कक्षा छह से आठ के बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
100 मीटर दौड़ - नीति देवगम - माडल स्कूल डुमरिया
200 मीटर दौड़ - सुमित्रा सिंह - उउवि झांटीझरना घाटशिला
400 मीटर दौड़ - किशोरी बेसरा - उउवि पहाड़पुर बोड़ाम
600 मीटर दौड़ - झानो मार्डी - हाइस्कूल कोकपाड़ा धालभूमगढ़
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।