Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीन पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 12:45 PM (IST)

    जमशेदपुर के परसुडीह में सरजामदा सेंटर चौक के पास सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को पुलिस ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। विरोध करने पर सूरज महतो समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया। अंचल निरीक्षक ने बताया कि पहले भी अतिक्रमण हटाया गया था लेकिन दोबारा निर्माण शुरू हो गया था। अंचल अधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है।

    Hero Image
    सरजामदा में सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। परसुडीह थाना के सरजामदा सेंटर चौक से सटे एक एकड़ सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण किया गया था। बुधवार को अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस बल ने अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों की ओर से भारी विरोध किया गया। करीब आधे घंटे तक चले विरोध के बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिस बल ने निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

    विरोध कर रहे सरजामदा निवासी सूरज महतो, संटू महतो एवं जानकी देवी पर अंचल अधिकारी के लिखित ब्यान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    झोपड़ी का कर रहे थे निर्माण

    अंचल निरीक्षक ने बताया कि सरजामदा मौजा के खाता नंबर 479, प्लाट नंबर 1255 रकबा करीब एक एकड़ सरकारी भूमि से पूर्व में अतिक्रमण हटाया गया था। इसके बावजूद कुछ लोग हाल में उक्त भूमि पर झोपड़ी का निर्माण कर रह रहे थे।

    उक्त प्लाट पर पक्का निर्माण के लिए गिट्टी और बालू गिराया गया था। सूचना मिलते ही अंचल की टीम परसुडीह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। इस दौरान हो-हंगामा कर रहे दो पुरुष और एक महिला के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

    उन्होंने कहा कि अंचल अधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। परसुडीह, सरजामदा, गोविंदपुर से लेकर सुंदरनगर क्षेत्र में भू-माफिया सरकारी जमीन को हथियाने में लगे हुए है।

    सूचना मिलते की अंचल की ओर से उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर सरकारी बोर्ड लगाया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण ना करने की अपील की है।