Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका तक में जिसकी दवा नहीं, होम्योपैथ में उसका आसान इलाज

    By Edited By:
    Updated: Tue, 02 Oct 2018 02:10 PM (IST)

    बच्चे के इलाज के लिए मनोज अमेरिका तक गए, लेकिन इलाज नहीं हो सका। होम्योपैथ की दवा ने उनके बेटे पर जादू की तरह काम किया।

    अमेरिका तक में जिसकी दवा नहीं, होम्योपैथ में उसका आसान इलाज

    जमशेदपुर(जागरण संवाददाता)। दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम प्रश्न प्रहर में होम्योपैथ के विशेषज्ञ डॉ. एमएन अख्तर पाठकों से फोन लाइन पर मुखातिब हुए। लोगों के सवालों के जवाब तो उन्होंने दिए ही, साथ ही होम्योपैथ के लाभ व प्रभाव की जानकारी भी दी। इसी क्रम में फोन पर कोलकाता के मनोज राय ने भी अपनी जिंदगी पर होम्पोयपैथ के कारण आई खुशियों को साझा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनोज अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए हर माह जमशेदपुर आते हैं। इससे पूर्व बच्चे के इलाज के लिए वे अमेरिका तक गए, लेकिन इलाज नहीं हो सका। होम्योपैथ की दवा ने उनके बेटे पर जादू की तरह काम किया। मनोज के बेटे के शरीर का कोई अंग काम नहीं करता था। होम्योपैथ की दवा ने संजीवनी की तरह काम किया। मनोज के बेटे को मायोपैथी रोग है। इसी, तरह बिहार के सिवान, झारखंड के धनबाद सहित अन्य जगहों से भी लोगों ने फोन कर होम्योपैथ रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएन अख्तर से सवाल पूछे। डॉ. अख्तर ने बारी-बारी से सभी सवालों का जवाब दिया। डॉ. एमएन अख्तर कुछ माह पूर्व ही टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) से सेवानिवृत हुए है। उन्होंने बीएससी की पढ़ाई, डिप्लोमा इन रेडियोलॉजी एवं रेडियोथेरेपी व डीएचएमएस की पढ़ाई पटना विश्वविद्याल से की है। प्रस्तुत है कुछ चुनिंदा प्रश्न व उनके उत्तर। -

    सवाल : मुझे हृदय रोग की आशंका है। छाती में दर्द होता है। - रतन चक्रवर्ती, सोनारी

    जवाब : इको-इसीजी करा लें। वैसे भारी सामान मत उठाएं। गाड़ी भी धीरे-धीरे ही चलाएं, गड्ढे में उछले नहीं, इसका ध्यान रखें। वैसे बेलाडोना-200 जर्मन की चार बूंद दिन में तीन बार लें, ठीक हो जाएगा।

    सवाल : मेरे पैर का तलवा फट जाता है। यह समस्या आठ साल से है। - आरबी शर्मा, आदित्यपुर

    जवाब : आप पेट्रोलियम-200 की चार बूंद आधे कप पानी में डाल कर पीएं। दो माह बाद मिलिएगा, तो अगला डोज बताउंगा।

     सवाल : पत्नी की पित्त की थैली में पत्थर है। - सुनील कुमार मल्लिक, परसुडीह

    जवाब : अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट लेकर मिलें। तब तक चाइना-30 पावर की दवा तीन बूंद खाने के पहले पिला दीजिएगा।

     सवाल : बीते चार माह से सांस फूलने की समस्या है। -जयराम चौधरी, बिष्टुपुर।

    जवाब : सैंग्विनेरिया-कैन 200 पावर की दवा चार-चार बूंद चार टाइम आधा चम्मच पानी में ले। इससे राहत मिलेगी।

    सवाल : कान से सीटी जैसी आवाज आती है और सुनाई भी कम देता है।- श्याम सुंदर शर्मा, जोजोबेड़ा।

    जवाब : इसे टिनाइटिस रोग कहते हैं। थुजा-200 पावर की दवा चार बूंद तीन टाइम आधे चम्मच पानी में डालकर लें।

    सवाल : पेट में कब्ज व दर्द की शिकायत है। पीआर सिंह, केबुल टाउन।

    जवाब : नक्सवोमिका 30 पावर की दवा लें। चार बूंद तीन टाइम आधे चम्मच पानी में खाने से पहले। इसके साथ सेरीबोनियम-क्यू दवा की 20 बूंद रोज खाने के बाद लें।

    सवाल : गला में खांसी जैसा होता है। बहुत कम मात्रा में खखार आता है। बहुत परेशान हूं। - सुरेश कुमार, सरजामदा

    जवाब : कैरी बाई क्रोम जर्मन कंपनी की दवा लें। चार बूंद तीन टाइम आधे चम्मच पानी में लें। इससे ठीक हो जाएगा।

    सवाल : सर्दी-खांसी की समस्या हमेशा रहती है। - बच्चन खां, आदित्यपुर।

    जवाब : हिपर सल्फर-30 पावर की दवा चार बूंद तीन टाइम लें। इससे ठीक हो जाएगा।

    सवाल : पेट में काला-काला दाग हो गया है। -नंदिता, गोलमुरी।

    जवाब : लाइकोडियम-30 पावर की दवा चार-चार बूंद तीन टाइम लें। खाने से पहले।

    सवाल : कमर में स्पोंडिलाइटिस जैसा दर्द होता है। बीच-बीच में कमर जाम हो जाता है। -बीके सील, टेल्को। जवाब : रूटा-200 पावर की दवा चार-चार बूंद तीन टाइम लीजिए। इससे ठीक होगा।

    सवाल : पैर में गांठ बना हुआ है। - सुमन कुमारी, सोनारी।

    जवाब : रक्स-टॉक्स-200 पावर की दवा तीन टाइम लीजिए। इससे ठीक हो जाएगा। लहसुन, प्याज व अदरक पूरी तरह से बंद कर दें। बैठकर खाना बनाए और वाशिंग मशीन चलाएं।

    सवाल : मेरी बेटी छह साल की है। खाती नहीं है। - रेणु सामंत, धनबाद।

    जवाब : चेलिडोनियम-30 पावर की दवा चार-चार बूंद तीन टाइम आधे चम्मच पानी में ले। इससे ठीक हो जाएगा।

    सवाल : मेरे कमर का दर्द तेज हो गया है। क्या करें? -एस देवी, सिवान, बिहार।

    जवाब : आप दवा का डोज बढ़ा दें। तीन बार की जगह चार बार खाइए। राहत मिलेगी।

    सवाल : पैर में बहुत दर्द होता है। घुटन में भी दर्द रहता है। -साधना चक्रवर्ती, कदमा।

    जवाब : रक्स-टोक्स-200 पावर की दवा चार-चार बूंद तीन टाइम लीजिए। इससे ठीक हो जाएगा।

    सवाल : पेट में गैस बनता है। - आर कुमार, कदमा।

    जवाब : लाइकोपोडियम-30 पावर की दवा चार-चार बूंद तीन टाइम आधे चम्मच पानी में लें। खाने से पहले।

    ये रखें ख्याल: होम्योपैथ की दवा खाने से पहले लहसुन, प्याज, अदरक कच्चा न खाएं। हींग, कपूर मिली चीजें जैसे पापड़, चनाचूर सहित अन्य खाद्य-पदार्थ का सेवन नहीं करें।