Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Home Remedies : पेट भारी रहता है, कब्ज की शिकायत है तो उन घरेलू उपाय से भगाएं दूर

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Tue, 14 Sep 2021 06:00 AM (IST)

    Constipation Treatment अगर बिना खाए भी पेट भारी लगता है तो यह बड़ी समस्या है। कब्जियत के कारण जी मिचलाने से लेकर सिर दर्द तक हो सकता है। हम आपको आज ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसे आजमाकर इस समस्या को दूर भगा सकते हैं...

    Hero Image
    Constipation, constipation home remedies, home remedies for constipation

    जमशेदपुर : बिना खाए पेट भारी लगता है, कब्ज की शिकायत है तो हम आज आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिसे करने से आपका कब्ज से राहत दिलाएगा। आज भाग-दौड़ की जिंदगी में कब्ज एक ऐसी विकराल समस्या बनती जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके कारण शरीर में कई प्रकार की तकलीफों को बढ़ा देता है। जैसे जी मिचलाना, सिर दर्द, पेट दर्द और भूख न लगना आदि। आज हम शहर के प्रसिद्ध् आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. चित्रा सिंह डूडिया बता रही हैं कुछ घरेलू उपाय, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

    हर दूसरा व्यक्ति पेट की समस्या से जूझ रहे

    पेट से जुड़ी समस्या आज कल आम बात हो गई है। यदि इस पर ध्यान नहीं दिया तो यह सामान्य समस्या कभी-कभी गंभीर बीमारियों का कारण बन जाती है। डा. चित्रा कहती हैं कि आज के समय लोग खान-पान हो या अपना शरीर ध्यान नहीं देते। इसके कारण हमारा रूटीन और लाइफ स्टाइल बदल गया है। यह गलत रूटीन व खान-पान के कारण अक्सर लोग पेट दर्द, गैस बनना, पेट फूलना या फिर कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आज इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों में हर दूसरा-तीसरा व्यक्ति पेट की समस्या से परेशान है।

    कब्ज के कारण

    • असमय भोजन करना
    • रात में खाना खाने के बाद तुरंत सो जाना
    • तली-गली चीजों का ज्यादा सेवन करना
    • पानी कम पीना
    • लगातार एक ही प्रकार का भोजन करना
    • खाना खाने के बाद एक ही स्थान पर बैठे रहना
    • दर्द निवारक दवाओं का सेवन करना

    कब्ज से छुटकारा दिलाएंगे यह घरेलू उपाय

    • कब्ज से तत्काल राहत पाने के लिए आप पुदीना और अदरक दोनों की चाय बनाकर पीएं। पुदीना और अदरक दोनों ही पेट व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
    • कब्ज की समस्या से समाधान पाने के लिए आप 10 ग्राम त्रिफला, 10 ग्राम सेंधा नमक में 10 ग्राम अजवाइन मिलाकर पीस कर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को तीन से पांच ग्राम की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ लें, इससे आपको जल्द ही आराम मिलेगा।
    • कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को पालक का सेवन करना चाहिए। पालक में फाइबर, पोटेशियम, आयरन और मैगनीशियम की मात्रा अधिक होती है जो आपके लिए लाभदायक है।
    • कब्ज से राहत पाने के लिए एरोबिक, व्यायाम या फिर पैदल चलने की आदत डालें, व्यायाम पेट से आंतों तक भोजन के मूवमेंट को तेज करता है। रोजाना 10 - 15 मिनट टहलना चाहिए।
    • अंजीर का सेवन कब्ज की समस्या वालों के लिए फायदेमंद साबित होता है, इसमें फाइबर पाया जाता है, जो मलत्याग की प्रक्रिया को आसान बनाकर कब्ज से राहत दिलाता है।
    • अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो खाना खाते समय दही और छाछ का इस्तेमाल जरूर करें। रायता खाना भी आपके लिए लाभदायक है। जानकारी हो कि दही में लाखों जीवित ऑर्गनिजम होते हैंख् इन्हें गुड बैक्टीरिया के रूप में जाना जाता है।
    • नींबू को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। पाचन तंत्र को ठीक करने में नींबू का रस काफी असरदार है। कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए सुबह-सुबह फ्रेश नींबू पानी या लेमन टी का सेवन करें।