Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर में तेज बारिश से मंडराया बाढ़ का संकट, NDRF की टीम तैनात

    By Ch Rao Edited By: Ashish Mishra
    Updated: Sun, 27 Jul 2025 11:22 AM (IST)

    जमशेदपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्वर्णरेखा और खरकई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। निचले इलाकों में सैकड़ों घर डूब गए हैं और लोगों को राहत शिविरों में ले जाया जा रहा है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

    Hero Image
    जमशेदपुर में बाढ़ जैसी स्थिति होने पर एनडीआरएफ तैनात। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर में भारी वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। स्वर्णरेखा व खरकई नदी खतरे से ऊपर बह रही है। गाजिया बराज डैम के फाटक खोल दिए गए है। चांडिल डैम के आठ रेडियल गेल खोल दिए गए है। जमशेदपुर शहर की बात करें तो 82.6 मिमी वर्षापात दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, सबसे ज्यादा वर्षा की बात करें तो वह घाटशिला में दर्ज की गई है। घाटशिला में कुल 192.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को भारी वर्षा की चेतावनी दी है। इसके लिए विभाग की ओर से ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया।

    आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मानगो, बागबेड़ा, कदमा, शास्त्रीनगर, जुगसलाई के निचले इलाके सैकड़ों घर डूब गए है। इन क्षेत्रों में एक हजार से अधिक घरों में वर्षा का पानी घुस गया है।

    कुल मिलाकर शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। जिला प्रशासन ने गंभीरता को समझते हुए सभी विभाग को हाई अलर्ट पर रखा है तथा एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है।

    लोगों को राहत शिविरों में रखा जा रहा है। इस बीच पोटका में दीवार ढहने से एक पांच वर्षीय बच्ची की भी मौत हो गई है।

    यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: लगातार बारिश से कई घरों के पानी में डूबने का खतरा, कई परिवार हुए बेघर