Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health Tips : अगर ये चार बीमारी हैं तो कभी भूलकर भी नहीं खाएं चुकंदर

    Health Tips कई ऐसे फल हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होते हैं लेकिन कुछ लोगों को नुकसान भी करता है। चुकंदर यानी बीटरूट ऐसा ही एक फल है जिसे संभलकर खाने की जरूरत होती है वरना यह किडनी तक को नुकसान पहुंचा सकता है।

    By Jitendra SinghEdited By: Updated: Tue, 16 Nov 2021 06:15 AM (IST)
    Hero Image
    Health Tips : अगर ये चार बीमारी हैं तो कभी भूलकर भी नहीं खाएं चुकंदर

    जमशेदपुर : चुकंदर सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। खून की कमी से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन करने का सलाह दिया जाता है। यह शरीर में खून बढ़ाने का काम करता है लेकिन इसके सेवन से पूर्व एक बार किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें। अपने मन से चुकंदर का सेवन बिल्कुल नहीं करें। जितना ये लाभ पहुंचता है उससे अधिक नुकसान कर देगा। ऐसे में अपने मर्जी से इसका सेवन नहीं करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमजीएम अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा के अनुसार, चुकंदर में पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी-6 जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं लेकिन कुछ बीमारी में ये नुकसान पहुंचता है। तो आइए आपको बताते हैं कि किन-किन लोगों को चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए।

    मधुमेह से ग्रस्त हैं तो नहीं खाएं चुकंदर

    आज के समय में मधुमेह आम बीमारी हो गई है। यह तेजी से बढ़ रही हैं। एेसे में अगर आपको मधुमेह की समस्या है तो चुकंदर का सेवन बिल्कुल नहीं करें। चुकंदर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ जल्दी पच जाते हैं और अवशोषित हो जाते हैं। इससे ब्लड शुगर में तेजी से वृद्धि होती है।

    चुकंदर बढ़ा देता किडनी स्टोन

    अगर आपके किडनी में स्टोन है तो चुकंदर का सेवन बिल्कुल नहीं करें। चुकंदर में अॉक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है। इसका अधिक सेवन करने से किडनी स्टोन की समस्या बनी रहती है। जिन्हें पहले से स्टोन की समस्या है उन्हें चुकंदर का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यह सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकता है।

    लो ब्लड प्रेशर के मरीज का और भी कम हो जाता

    लो ब्लड प्रेशर के मरीज को सावधान होने की जरूरत है। कई बार लोग शरीर में खून बढ़ाने के लिए चुकंदर का सेवन करते हैं। ऐसे में यह उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लो ब्लड प्रेशर के मरीजों में देखा गया है कि चुकंदर खाने से उनका ब्लड प्रेशर और भी लो हो जाता है। ऐसी स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ जाती है। लो ब्लड प्रेशर होना खतरनाक माना जाता है।

    एलर्जी होने पर भी नहीं खाएं

    चुकंदर खाने के बाद कई लोगों में एलर्जी की समस्या शुरू हो जाती है। एेसी परिस्थित में इसे नहीं खाना चाहिए और किसी डॉक्टर से सलाह लें। बहुत से लोगों में देखा गया है कि इसके सेवन से स्किन रैशेज या अन्य समस्याएं हो सकती हैं।