Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Brinjal Benefits : बैंगन में होता है चमत्कारिक गुण, आप भी जानकर इसके दीवाने हो जाएंगे

    वैसे तो बैंगन का नाम सुनते ही कई लोग नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आलू के साथ बनने वाला यह सब्जी शरीर के लिए कितना लाभकारी होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। नियमित रूप से सेवन करने पर कई रोग भाग जाते हैं....

    By Jitendra SinghEdited By: Updated: Thu, 09 Sep 2021 09:30 AM (IST)
    Hero Image
    बैंगन में होता है चमत्कारिक गुण, आप भी जानकर इसके दीवाने हो जाएंगे

    जमशेदपुर : बैगन का नाम सुनकर अधिकांश लोग नाक-भौंह सिकोड़ने लगते हैं। लेकिन उन्हें मालूम नहीं है कि बैगन का सेवन कैसे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसमें कई तरह के विटामिन व एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। बैंगन को इगप्लांट भी कहा जाता है। हालांकि कुछ लोग इसे सब्जी में गिनती करते हैं लेकिन यह फल के कुल में आता है। बैगन विटामिन, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्राइड, मैगनीज, फोलेट, पोटैशियम आदि पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शरीर के उत्तकों नुकसान होने से बचाता है बैंगन

    बैगन में थोड़ी मात्रा में नियासिन, मैग्नीशियम और कॉपर भी होता है। बैगन में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। डॉ. बलराम झा के अनुसार एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकलसे शरीर को बचाता है। फ्री रेडिकल के कारण शरीर में उत्तको को नुकसान होता है।एंटी ऑक्सीडेंट कई तरह की क्रोनिक बीमारियों से बचाव करता है।

    बैगन में पाया जाता है एंथोसियानिन

    बैगन में एंथोसियानिन पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। बैगन दिल की सेहत से लेकर मोटापे की बीमारी को भी दूर करने में मददगार है। इसके सेवन से यह है फायदा--

    दिल को दुरुस्त रखता है बैंगन : बैंगन में एंटीऑक्सीडेंट गुण पायाजाता है। जो हृदय रोग की बीमारियोंसे बचाव करता है। बैगन के सेवन से हार्ट अटैक, स्ट्रोक का जोखिम कम हो जाता है। एक अध्ययन में उच्च कोलेस्ट्रोल वाले चूहे में दो सप्ताह तक दस एमएल जूस दिया गया तो उसमें आश्चर्य जनक रूप से कोलेस्ट्रोलका स्तर कम हो गया।

    मधुमेह भी नियंत्रित रहता है- बैंगन के सेवन करने वालों का मधुमेह नियंत्रित रहता है। चूकी बैंगन में प्रचूर मात्रा मे फाइवर मौजूद रहता है7 इसलिए यह शुगर के डाइजेशन और अवशोषण की गति को कम कर देता है। शुगर के धीमा अवशोषण के काारण ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।

    मोटोपे पर रहता है लगाम : बैंगन में बहुत ज्यादा फाइबर रहता है और कैलोरी भी बहुत कम होती है। इसके कारण यह मोटापे पर लगाम लगाता है। उच्च फाइवर मौजूद होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। वहीं इसमें पाए जाने वाले सूक्ष्म पोषक तत्व रक्त में कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करते हैं और वजन को बनाए रखने में मदद करते हैं।

    पाचन तंत्र रहता है तंदुरूस्त : बैगन डाइजेस्टिस सिस्टम को ठीक रखता है। इसमें फाइबर प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। रोजाना इसके सेवन से कब्ज दूर होता है तो पेट से जुड़ी समस्यांए भी भाग जाती है।