Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bad Food Combination : मूली के साथ भूलकर भी नहीं खाएं ये चार चीज, हो सकता है बड़ा नुकसान

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Sat, 13 Nov 2021 08:59 AM (IST)

    Health Tips सर्दी के मौसम में मूली का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। लेकिन कई बार मूली के साथ ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करने लगते हैं जो शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है। आज जान लीजिए मूली के साथ क्या खाएं और क्या न खाएं...

    Hero Image
    Bad Food Combination : मूली के साथ भूलकर भी नहीं खाएं ये चार चीज

    जमशेदपुर : खान-पान को लेकर अक्सर लोग गलती कर जाते हैं। अधिकांश लोगों को पता नहीं होता कि कब क्या और किस चीज के साथ क्या खाना चाहिए। ऐसे में कभी कभार बड़ी गलती हो जाती है और लोगों को इस दौरान बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब आइए हम आपको मूली के बारे में बताते हैं। एमजीएम अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा के अनुसार, मूली सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है लेकिन कुछ चीजों के साथ इसे बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। आयुर्वेद विशेषज्ञ अनिल राय का भी का कहना है कि मूली औषधिय गुणों से भरपूर है। रोजाना खाली पेट एक मूली खाने से आपकी किडनी, लंग्स आदि हेल्दी हो जाता है।

    इसके साथ मूली का सेवन कभी नहीं करें

    दूध : दूध के साथ मूली का सेवन बिल्कुल नहीं करने चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, मूली के साथ दूध का सेवन करने से वह जहरीला हो जाता है। इससे चर्म रोग होने की आशंका रहती है। इसके साथ ही पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता है। एेसे में दोनों एक साथ कभी भी नहीं खाने चाहिए।

    खीरा : खीरा और मूली का सलाद अधिकांश लोग बनाकर खाते हैं लेकिन यह सेहत के लिए ठीक नहीं है। ऐसे करने से नुकसान होता है। दरअसल, खीरे में एस्कॉर्बेट होता है जो विटामिन-सी को सोखने का काम करता है। ऐसे में दोनों को अलग-अलग खाने चाहिए।

    संतरा : मूली के साथ संतरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ऐसे करने से सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंच सकता है। दोनों का एक साथ सेवन करने से आपके पेट की समस्या इतनी अधिक बढ़ जाएगी कि वह आपको मरीज बना देगा। इसके साथ ही और भी कई बीमारी शुरू हो जाती है।

    करेला : करेला और मूली का सेवन भी एक साथ नहीं करना चाहिए। दरअसल, इन दोनों में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व आपस में रिएक्शन करके शरीर पर बुरा असर डालते हैं। जिसके कारण आपको सांस लेने में तकलीफ सहित दिल की बीमारी भी होने का खतरा बढ़ जाता है। एेसे में इसे खाने से बचें।

    comedy show banner
    comedy show banner