Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर के टेल्को में अवैध रूप से बनाया जा रहा था गुड़ाखू, 20 पेटी गुड़ाखू जब्त

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Tue, 23 Mar 2021 05:40 PM (IST)

    टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट में अवैध रूप से गुड़ाखू बनाने और उसकी खरीद-बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर टेल्को थाना की पुलिस ने मनीफीट उड़िया बस्ती निवासी रंजीत सिंह उर्फ साेनू सिंह के मकान में छापेमारी की। दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा।

    Hero Image
    पुलिस संचालक के नाम-पता की जानकारी एकत्र कर रही है।

    जमशेदपुर, जासं। टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट में अवैध रूप से गुड़ाखू बनाने और उसकी खरीद-बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर टेल्को थाना की पुलिस ने मनीफीट उड़िया बस्ती निवासी रंजीत सिंह उर्फ साेनू सिंह के मकान में छापेमारी की। दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा जो गुड़ाखू के रो मटेरियल प्लास्टिक के डिब्बे में पैक कर रहे थे और डिब्बे में गुड़ाखू भर रहे थे। रैपर चस्पा कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूछताछ में दोनों ने अपना नाम रंजीत कुमार और जुरू महतो बताया। दोनों की निशानदेही पर अवैध रूप से बनाए गए 20 पेटी गुड़ाखू को जब्त किया गया। तंबाकू से गुड़ाखू बनाने की जानकारी दोनों ने दी। इसका कोई लाइसेंस मांगे जाने पर नहीं दे पाए। पुलिस संचालक के नाम-पता की जानकारी एकत्र कर रही है। बताया जा रहा लंबे समय से इलाके में गुड़ाखू बनाया जा रहा था। शहर और ग्रामीण इलाके में इसकी आपूर्ति की जा रही थी। टेल्को थाना की पुलिस ने जेम्को निवासी गौरव मिश्रा के किराये में रहने वाले गुलाब चंद्र वर्णवाल के घर में छापेमारी कर गांजा, खैनी, गुड़ाखू समेत अन्य सामान 16 मार्च को बरामद किया था। इसके बाद पुलिस को मनीफीट में गुड़ाखू बनाने की जानकारी मिली थी। सूचना पर छापेमारी की गई। भारी मात्रा में गुड़ाखू, रैपर, डिब्बा समेत अन्य सामान बरामद किए गए। मनीफीट से पकड़े गए दोनों आराेपितों को पुलिस ने प्राथमिकी की कार्रवाइ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    comedy show banner
    comedy show banner