Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भारतीय खेल जगत को बड़ा झटका, नहीं रहे महान फुटबॉलर मोहम्‍मद हबीब, खुद पेले की टीम को दी थी कड़ी टक्‍कर

    By Jitendra SinghEdited By: Arijita Sen
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 09:49 AM (IST)

    Jharkhand News in Hindi भारत के महान फुटबॉलर मोहम्‍मद हबीब का मंगलवार को निधन हो गया है। 1970 की दशक में उन्‍हें भारतीय फुटबॉल का शान कहा जाता था। 1977 में पेले की टीम न्यूयॉर्क कॉसमॉस कोलकाता खेलने आई थी। इस मैच में मोहन बागान की ओर से खेलते हुए मो. हबीब ने एक गोल दागा था। पेले भी हबीब के इस प्रयास की बखूबी प्रशंसा की।

    Hero Image
    भारत के महान फुटबॉलर मोहम्‍मद हबीब का निधन।

    जासं, जमशेदपुर। Jharkhand News in Hindi: टाटा फुटबाल अकादमी के पूर्व कोच व अर्जुन पुरस्कार प्राप्त पूर्व फुटबालर मो. हबीब का मंगलवार को हैदराबाद में निधन हो गया। वह 72 साल के थे। 1977 में पेले की टीम न्यूयॉर्क कॉसमॉस कोलकाता खेलने आई थी। इस मैच में मोहन बागान की ओर से खेलते हुए मो. हबीब ने एक गोल दागा था। पेले भी हबीब के इस प्रयास की बखूबी प्रशंसा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय टीम का किया दमदार प्रतिनिधित्‍व

    1948 में आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्मे हबीब ने 1965-75 तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस टीम ने 1970 में बैंकाक एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

    कुआलालंपुर में 1967 में मर्डेका कप में थाईलैंड के खिलाफ पदार्पण करने के बाद उन्होंने 35 अंतरराष्ट्रीय मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान 11 गोल किए। उनके निधन की खबर पर फुटबॉल क्‍लब जमशेपुर एफसी ने शोक जताया है।

    पेले की टीम के खिलाफ दागा था गोल

    उन्होंने ईस्ट बंगाल क्लब के साथ कई कार्यकाल (1966-68, 1970-74 और 1980-81), मोहन बागान (1968-69, 1976-78, और1982-84) और मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब (1975 और 1979) के लिए खेले।

    मोहम्मद हबीब के करियर का सबसे शानदार पल 1977 में आया, जब उन्होंने एक फैंडली मैच में अपनी टीम मोहन बगान के लिए खेलते हुए पेले की टीम काॅसमाॅस क्लब के खिलाफ गोल दागा था।

    उस टीम में पेले, कार्लोस अलबर्टो, जार्जियो सी जैसे धुरंधर थे। वर्षा से भीगे इस मैच में उनके गोल के चलते मैच 2-2 से ड्रा रहा था.। कई लोग उन्हें 'इंडियन पेले' भी कहते थे। हबीब को देश का 'पहला पेशेवर फुटबाल खिलाड़ी' माना जाता है।