Gram Benefits: जानें भींगा चना कैसे बनाता है शरीर को ताकतवर, इसके सेवन से क्या हैं फायदे
Gram Benefits चने के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कोेलेस्ट्रॉल को भी कम करने में यह मदद करता है। गुड़ के भी यहीं फायदे हैं। गुड़ भी प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ावा देता है और तरह-तरह की बीमारियां रोकने में मदद करता है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। कहा गया है भींगा चना का सेवन काफी फायदेमंद होता है। शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है तो शरीर सुदृढ व तंदुरूस्त बनता है। चने को सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। रोजाना इसके सेवन से शरीर में कभी भी प्रोटीन की कमी नहीं होगी। प्रोटीन के अलावा चना कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर व कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। यह शरीर को स्वस्थ और ताकतवर बनाने के साथ ही कई तरह की बीमारियों को दूर करने में भी मदद पहुंचाता है।
इसके सेवन से दिमाग तेज होता है तथा मानसिक संतुलन भी ठीक रहता है। चने का सेवन कुछ लोग भूनकर खाना पसंद करते हैं तो कुछ उबालकर व सब्जी के रूप में।लेकिन भींगे व अंकुरित चने जितना फायदेमंद है उतना कोई नहीं है। विशेषज्ञ के मुताबिक अगर भीेंगे हुए चने के सेवन के साथ गुड़ का सेवन करें तो इसका दोगुना फायदा पहुंचता है। जानकारों का कहना है कि अगर किसी के शरीर में आयरन या हीमोग्लोबिन की कमी हो तो उसे चने का सेवन जरुर करना चाहिए। चने में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गुड़ में भी आयरन है। ऐसे में एनीमिया की समस्या को दूर करने में चना मदद करता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद
चने के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कोेलेस्ट्रॉल को भी कम करने में यह मदद करता है। गुड़ के भी यहीं फायदे हैं। गुड़ भी प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ावा देता है और तरह-तरह की बीमारियां रोकने में मदद करता है। इसलिए लोग चने का सेवन गुड़ के साथ करते हैं। ताकि दोगुने लाभ हो।
भींगा चना व गुड़ खाने का सही समय व तरीका
सुबह खाली पेट भींगे हुए चने का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सबसे पहले तो मुट्टी भर चने को एक गिलास पानी में डालकर उसे रातभर भींगने के लिए डाल देंं। फिर सुबह उठकर चने को पानी के ग्लास से निकालकर उसके साथ गुड़ मिलाकर खाएं। यह ध्यान रखना होगा कि चना व गुड़ पूरे तरह से चबाकर खाना चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।