Pension Latest News : बढ़ने वाला है Retirement की उम्र और Pension की राशि, सीनियर सिटीजंस के लिए खुशखबरी
Pension Latest News देश भर के सीनियर सिटीजंस के लिए अच्छी खबर। केंद्र सरकार रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है साथ ही पेंशन राशि में भी बढ़ोतरी करने वाली है। हाल ही में इकोनॉमिक एडवाइजरी कमेटी ने सरकार को यह प्रस्ताव भेजा है...

जमशेदपुर : केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने पूरा मन बना ली है। बताया जा रहा है कि सरकार ने कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र और पेंशन की राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है। इसे लेकर कई चरणों की बैठक भी हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थित सलाहकार समिति की तरफ से ये प्रस्ताव भेजा गया है। यह खबर मिलने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
अगर ऐसा हुआ तो लाखों कर्मचारियों को इसका सीधे लाभ मिलेगा। दरअसल, कर्मचारी उम्र सीमा बढ़ाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं, जिसे सरकार पूरा करने जा रही है। पीएम के आर्थिक सलाहकार ने कहा कि है कि देश में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के साथ यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम भी शुरू किया जाना चाहिए।
सीनियर सिटीजन को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास
उधर, केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह ने कहा कि देश भर में सीनियर सिटीजन की सुरक्षा की मांग तेज हो गई है। इसे लेकर सरकार भी कई कदम उठाए हैं लेकिन इसके बावजूद भी सुधार की जरूरत है। समिति की रिपोर्ट के अनुसार, इस सुझाव के तहत कर्मचारियों को हर महीने कम से कम दो हजार रुपये का पेंशन दिया जाना चाहिए।
सरकार की कोशिश है कि बुजुर्गों को बेहतर से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो। बताया जा रहा है कि अगर कामकाजी उम्र की आबादी को बढ़ाना है तो इसके लिए सेवानिवृत्ति की उम्र को बढ़ाना होगा। सामाजिक सुरक्षा प्रणाली पर दबाव को कम करने के लिए ऐसा किया जा सकता है। खुशी की बात यह भी है कि 50 साल से ऊपर के व्यक्तियों के लिए भी स्किल डेवलपमेंट की बात कही गई है।
जल्द बन सकती है नीति
शिवपूजन सिंह का कहना है कि इसे लेकर सरकार जल्द ही नीति बना सकती है। कहा जा रहा है कि इसे लेकर सरकार काफी विचार कर रही है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों को एसी नीतियां बनानी चाहिए जिससे कौशल विकास किया जा सके। इस प्रयास में असंगठित क्षेत्र, दूरदराज के इलाकों में रहने वाले, रिफ्यूजी, प्रवासियों को भी शामिल किया जाना चाहिए जिसके पास प्रशिक्षण हासिल करने के साधन नहीं होते हैं, लेकिन उनका ट्रेंड होना जरूरी है।
2050 तक भारत में 32 करोड़ सीनियर सिटीजंस होंगे
देश में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। वर्ल्ड पापुलेशन प्रोस्पेक्टस 2019 के अनुसार, साल 2050 तक भारत में करीब 32 करोड़ सीनियर सिटीजन हो जाएंगे। यानी देश की आबादी का करीब 19.5 फीसद व्यक्ति सेवानिवृत्त की कैटेगरी में जाएंगे। वहीं, साल 2019 में देश की आबादी का करीब 10 फीसद यानी 14 करोड़ लोग सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में हैं। कहा जा रहा है कि सीनियर सिटीजन को लेकर सरकार गहन मंथन कर रही है। जल्द ही कुछ बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।