Jamshedpur News: ब्वॉयफ्रेंड से फोन पर हुआ विवाद, दोमुहानी पुल से युवती ने नदी में लगाई छलांग
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में दोमुहानी पुल से एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। बारीडीह निवासी सुमित्रा प्रमाणिक अपनी सहेली के साथ घूमने आई थी और बॉयफ्रेंड से फोन पर बात करते समय विवाद होने पर उसने यह कदम उठाया। पुलिस और स्थानीय मछुआरे युवती की तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र दोमुहानी पुल पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने पुल से नदी में छलांग लगा दी।
मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। युवती की पहचान बारीडीह निवासी सुमित्रा प्रमाणिक के रूप में हुई है।
वह अपनी अपनी सहेली के साथ दोमुहानी पुल की ओर घूमने आई थी और अपने ब्वॉयफ्रेंड से फोन पर बातचीत कर रही थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद युवती ने अचानक पुल से छलांग लगा दी।
जिस युवक से वह बातचीत कर रही थी। वो बिस्टुपुर में काम करता है। पुलिस स्थानीय मछुआरों की मदद से नदी में युवती की तलाश कर रही है।
घटना के बाद से युवती का कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी के बाद युवती के स्वजन मौके पर पहुंचे। पुलिस युवती की सहेली से पूछताछ कर रही है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।