Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JMM की परेशानी बढ़ा सकते हैं प्रदीप बलमुचू, घाटशिला उपचुनाव के लिए कांग्रेस से ठोका दावा

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 11:59 AM (IST)

    झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। बलमुचू कार्यकर्ताओं की भावनाओं से आलाकमान को अवगत करा रहे हैं। कई कांग्रेसी नेता जो दूसरे दलों में चले गए थे।

    Hero Image
    JMM की परेशानी बढ़ा सकते हैं प्रदीप बलमुचू

    जागरण संवाददाता, घाटशिला। झारखंड प्रदेश की राजनीति का केंद्र घाटशिला विधानसभा का उपचुनाव बन गया है। उपचुनाव को लेकर सत्ता पक्ष व गठबंधन दोनों के अपने अपने दावे व तैयारियां है।

    उपचुनाव के बीच घाटशिला से कांग्रेस के तीन बार विधायक रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.प्रदीप कुमार बलमुचू के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई।

    घाटशिला में अपनी सक्रियता बढ़ाने के बाद प्रदीप बलमुचू बीते तीन दिन से दिल्ली में ही डटे है। वे वहां जाकर कार्यकर्ताओं के भावनाओं व संगठन को उपचुनाव क्यों लड़ना चाहिए इन तमाम बिंदुओं को अवगत करा रहे।

    प्रदीप बलमुचू शुक्रवार को दिल्ली से रांची लौट सकते है। जिसके बाद वे पार्टी के प्रदेश प्रभारी के राजू से दोबारा मिलेंगे। इसके पहले भी मुलाकात में बलमुचू ने प्रदेश प्रभारी के राजू के समक्ष इस बात को रख चुके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब दोबारा से प्रदेश प्रभारी के राजू से मुलाकात के बाद क्या निर्णय लिए जाएंगे इसपर भी सबकी निगाहें टिकी हुई है। इधर घाटशिला विधानसभा में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए।

    वे पार्टी आलाकमान व प्रदीप बलमुचू के ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहे। बूथ स्तर तक कमेटी को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर संगठन के नेताओं ने प्रयास तेज कर दिए है।

    दूसरे दल में गए कई कांग्रेसी कर सकते घर वापसी

    घाटशिला सीट पर लगातार कांग्रेस के चुनाव न लड़ने से और गठबंधन के तहत झामुमो के पाले में सीट जाने से कांग्रेस संगठन के कई नेता व कार्यकर्ता इन दस वर्षों में दूसरे दलों में चले गए है।

    हालांकि कांग्रेस के दौर में उन्हें जो फ्रंट लाइन का दर्जा मिलता था दूसरे दलों में जाने के बाद उन्हें कोई खास तवज्जो नहीं मिल रहा।

    बीते चुनाव में भी कई कांग्रेसी दूसरे दलों में चले गए थे। वे भी अब प्रदीप बलमुचू के चुनाव लड़ने के घोषणा के बाद वापसी के मूड में है।

    सूत्रों की मानें तो इस बीच कई पूर्व कांग्रेसियों ने इसपर आपस में चर्चा भी की। वे भी सिर्फ कांग्रेस आलाकमान के घाटशिला सीट पर चुनाव लड़ने के ऐलान का इंतजार कर रहे।

    इसकी घोषणा होते ही वे भी दोबारा अपने पुराने घर में वापसी कर सकते। फिलहाल वे सभी वेट इन वॉच की स्थिति में है।