पंचतत्व में विलीन हुए पद्मश्री दिगंबर हांसदा
कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन समेत जमशेदपुर से सभी झामुमो विधायक ने दी श्रद्धांजलि।
जासं, जमशेदपुर : पद्मश्री प्रो. दिगंबर हांसदा शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर किया गया, जहां जिला प्रशासन की ओर से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। झारखंड सरकार की ओर से मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र पूरन हांसदा ने दी। इससे पूर्व उनकी यात्रा करनडीह स्थित सारजोम टोला के आवास से गाजे-बाजे के साथ निकली। उनका अंतिम दर्शन करने वालों में झामुमो विधायक रामदास सोरेन, मंगल कालिदी, समीर महंती व संजीव सरदार, उपायुक्त सूरज कुमार, एसएसपी डा. एम तमिल वाणन, उपविकास आयुक्त परमेश्वर भगत, अपर उपायुक्त प्रदीप प्रसाद, जमशेदपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार व अंचल अधिकारी अनुराग तिवारी के अलावा झामुमो नेता प्रीतम हेम्ब्रम, बहादुर किस्कू, मंटू गोप, मधु सोरेन, अनिल मुंडा, सनत मंडल, पोलतू मंडल, भाजपा से रमेश हांसदा, राजकुमार सिंह. राणा डे, भीम मुंडा, जितेंद्र राय, रमेश बास्के, गणेश सोलंकी, संजय मुंडा, बाबू माझी, ऑल इंडिया संथाली फिल्म एसोसिएशन से अभिनेता सुरेंद्र टूडू, दशरथ हांसदा, भुआ हांसदा, सोमाय मार्डी व अभिनेत्री गंगारानी थापा, पूर्व विधायक सनातन माझी व सूर्य सिंह बेसरा, सिख समाज से सरदार शैलेन्द्र सिंह. महेंद्र सिंह. अजीत सिंह गंभीर, दीपक गिल, अजायब सिंह. कांग्रेस से खगेन चंद्र महतो, अंतरराष्ट्रीय संताल कौंसिल से नरेश मुर्मू, कुशल हांसदा, महेश मुर्मू, जयपाल मुर्मू, बसंती मुर्मू, हीरमनी मुर्मू, करुणा मुर्मू , गोपाल हांसदा, श्याम मुर्मू, उमेश सोरेन, खुदीराम मुर्मू, चंद्र टुडू, सुमित्रा सोरेन, अखिल भारतीय संथाली लेखक संघ के गणेश ठाकुर हांसदा, मदन मोहन , जसाई मार्डी, इंद्र मुर्मू, रविद्र मुर्मू, डा. दिवाकर हांसदा, डा. जीसी माझी, झारखंड क्रांतिकरी मजदूर यूनियन के गौतम बोस, सुरेश हांसदा, झारखंड पीपुल्स पार्टी से दिलबहादुर प्रधान व ओसाज से समित कर शामिल थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।