Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni : धोनी ने ऐसे मोडिफाई करवाई यामाहा की यह बाइक, आप भी देख कह उठेंगे वाह माही वाह...

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Fri, 03 Dec 2021 06:54 AM (IST)

    MS Dhoni क्रिकेट का कोहिनूर महेंद्र सिंह धोनी ऑफ द फील्ड भी सुर्खियों में बने रहते हैं। कार व बाइक के शौकीन धोनी के गैरेज में एक और नया मेहमान शामिल हो गया है। यामाहा की इस बाइक को मैसूर के रेस्टोरेशन एक्सपर्ट सैयद जदीर ने मोडिफाई किया है...

    Hero Image
    MS Dhoni : धोनी के ऐसे मोडिफाई करवाई यामाहा की यह बाइक

    जमशेदपुर, जासं। क्रिकेटर एमएस धोनी कार-बाइक के बड़े शौकीन हैं, यह सबको पता है। उनके गैरेज में एक से बढ़कर एक नायाब कारों और मोटरसाइकिलों का संग्रह है। अब धोनी के गैरेज में नई बाइक Yamaha RD 350 आई है, जिसे मैसूर के रेस्टोरेशन एक्सपर्ट सैयद जदीर ने बनाई है। सैयद ने माही यानी धोनी को यह मोटरसाइकिल दिखाई, तो धोनी इस पर फिदा हो गए। सैयद और उनकी टीम द्वारा बनाई गई बाइक इक्का-दुक्का क्रिकेटर को ही दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यामाहा आरडी-350 को किया मोडिफाई

    सैयद ने बताया कि वह यामाहा आरडी-350 के साथ झारखंड की राजधानी रांची स्थित धोनी के फार्महाउस पहुंचे थे। इसकी तस्वीरें पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रही हैं, लेकिन उसमें बताया जा रहा है कि मैंने दो बाइक दी है। वास्तव में मैंने केवल एक ही बाइक धोनी को सौंपी थी। इंटरनेट मीडिया पर दो आरडी-350 बाइक एमएस धोनी को देने की बात वायरल हो रही है, जो बिल्कुल सच नहीं है।

    बाइक की टंकी पर धोनी का ऑटोग्राफ

    गोल्ड-फिनिस्ड Yamaha RD 350 को उनकी टीम द्वारा Wyldcatzbikes में बनाया गया था। खास बात है कि इस गोल्ड आरडी 350 में पेट्रोल की टंकी पर धोनी का ऑटोग्राफ है। सैयद का कहना है कि यह उनके संग्रह में एक अमूल्य बाइक है। क्रिकेटर को अपने रांची स्थित घर पर कुछ पोस्टरों पर हस्ताक्षर करते और सैयद और उनकी टीम के साथ पोज देते हुए भी देखा जा सकता है।

    पहले नहीं सोचा था कि धोनी को देंगे

    सैयद बताते हैं कि उन्होंने पहले यह नहीं सोचा था कि जिस बाइक को वे मोडिफाई कर रहे हैं, वह धोनी को देंगे। उनके एक करीबी दोस्त के माध्यम से इस कस्टम आरडी 350 के बारे में जानने के बाद धोनी ने मुझसे संपर्क किया। बाइक बिना किसी को ध्यान में रखे बनाया था। यह संयोग है कि यह नायाब बाइक धोनी के पास चली गई। उन्होंने पहली नजर में इसे पसंद कर लिया।

    पेंट से लेकर सबकुछ मोडिफाइड

    सैयद ने बताया कि इस Yamaha RD 350 को यूएस स्पेसिफिकेशन के हिसाब से बनाया गया है, जो इंडियन मॉडल से काफी अलग है। सभी पुर्जे स्थानीय स्तर पर ही मंगाए या तैयार किए गए थे। इसे बनाने में करीब एक वर्ष लग गए। बाइक में इंजन से लेकर लगभग हर पुर्जे को मोडिफाई किया गया है। क्रोम से लेकर बाइक की कलर पेंट तक अलग है।

    इसका कलर कॉम्पिटिशन ग्रीन है, जो सफेद कंट्रास्ट के साथ शानदार दिखती है। इसकी पेंट भी इसे अलग दिखा रही है। अंत में सैयद कहते हैं कि बाइक के प्रति धोनी का जुनून बेजोड़ है। उम्मीद है कि इनके लिए एक और नायाब बनाने का मौका मिलेगा।