Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Food and Recipe : Twitter पर छा गया यह हेल्दी #Dosa, जानें इसे बनाने के आसान टिप्स

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Thu, 09 Sep 2021 09:46 AM (IST)

    Food and Recipe इंटरनेट मीडिया पर क्या ट्रेंड कर जाए किसी को पता नहीं। आजकल एक शख्स का डोसा ,Dosa बनाने का अंदाज ट्रेंड करने लगा। इसमें किशमिश काजू डाले जा रहे हैं। लेकिन हम आपको यहां स्वादिष्ट डोसा बनाना सिखाएंगे...

    Hero Image
    Twitter पर छा गया यह हेल्दी #Dosa, जानें इसे बनाने के आसान टिप्स

    जमशेदपुर : इंटरनेट मीडिया क्या वायरल हो जाए, कुछ पता नहीं चलता। यहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल या ट्रेंड होता रहता है। लेकिन आज लोग एकदम से चौक गए, जब ट्वीटर पर #Dosa ट्रेंड करने लगा। सिर्फ इतना ही नहीं, इस ट्रेंड पर लोगों ने 13 हजार से ज्यादा ट्वीट तक कर दिए और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। यह ट्रेंड किसी तारीफ के लिए नहीं बल्कि दिलखुश डोसा रेसिपी पर लोगों द्वारा ली गई चुटकी का नतीजा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टि्वटर भी छाया डोसा

    अब हम आपको पूरा माजरा बताते हैं। एक यूट्यूबर ने एक शख्स का डोसा बनाते हुए वीडियो अपलोड की थी। इस वीडियो की क्लिप किसी यूजर ने ट्विटर पर शेयर कर दी। वीडियो में शख्स दिलखुश डोसा नाम का डोसा बना रहा है। जिसमें किशमिश, काजू, चैरी, चीज आदि डाल रहा है। डोसा की यह रिसपी नेटिजंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने दिलखुश डोसा की खिल्ली उड़ाने में बिल्कुल देर नहीं की। लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के मजाकिया कमेंट भी किए। 

    पर आप चिंता ना करें। आप भी लजीज डोसा बना सकते हैं और मेहमानों के सामने परोस सकते हैं। सौ फीसदी गारंटी है कि मेहमान यह डोसा चख कह उठेंगे, वाह उस्ताद वाह..

    जानें हेल्दी डोसा की आसान रेसिपी

    एक हेल्दी डोसा की रेसिपी देखिए। यह टेस्टी होने के साथ प्रोटीनयुक्त भी है।

    सामग्री

    • एक चौथाई कप अरहर दाल
    • एक चौथाई कप छिलका हरी मूंग दाल
    • एक चौथाई कप अरहर दाल
    • एक चौथाई कप छिलका हरी मंग दाल
    • एक चौथाई कप धुली पीली मूंग दाल
    • एक चौथाई कप चना दाल
    • एक चौथाई कप काली उड़द दाल
    • आधा कप चावल
    • एक चम्मच जीरा
    • तीन साबुत लाल मिर्च

    ब्रेक फास्ट के लिए हाई प्रोटीन डोसा बनाने का तरीका

    चावल व सभी दाल के साथ साबुत लाल मिर्च और जीरा को एक बर्तन में पानी से भिंगो देना है। इसके बाद बर्तन ढककर रातभर छोड़ना है। सुबह थोड़े पानी के साथ सभी सामग्रियो को ग्राइंड करके पेस्ट बनाना है। पानी इतना ही मिलाना है कि पेस्ट न ज्यादा मोटा बने और न जयादा पतला। सब सही कंसिस्टेंसी का डोसा पेस्ट बन जाए तो स्वादानुसार नमक मिलाकर मिक्स करना है। इसके बाद जैसे हम नॉर्मल डोसा बनाते हैं, वैसे ही इस हाई प्रोटीन डोसा को बनाना है और ब्रेकफास्ट में खाना है।