Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Covid 19 Jamshedpur Update : जमशेदपुर में फ‍िर मिले पांच कोरोना पॉजिटिव, जानिए ताजा हाल

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Fri, 29 May 2020 06:47 PM (IST)

    Covid 19 Jamshedpur Update.पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सबों की ट्रैवल हिस्‍ट्री है।

    Covid 19 Jamshedpur Update : जमशेदपुर में फ‍िर मिले पांच कोरोना पॉजिटिव, जानिए ताजा हाल

     जमशेदपुर,जेएनएन। कोल्‍हान में कोरोना का कहर जारी है। प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सबों की ट्रैवल हिस्‍ट्री है। सभी बाहर से आने के बाद सरकारी क्‍वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे। उनकी जांच के लिए रक्‍त का नमूना लिया गया था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें दो महाराष्‍ट्र, एक दिल्‍ली, एक गुरुग्राम और एक चेन्‍नई से आए थे। सबों को टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को भी पूर्वी सिंहभूम में छह नए मरीज मिले थे। इनमें दो चाकुलिया, दो बागबेड़ा, एक पटमदा व एक बहरागोड़ा निवासी हैं। सभी को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। चाकुलिया के दोनों मरीज को सोनाहातू पंचायत अंतर्गत जोड़ीसा कारंटाइन सेंटर में रखा गया था। दोनों मरीज महाराष्ट्र से 16 मई को चाकुलिया आए थे। वहीं बागबेड़ा के दो व पटमदा के एक मरीज को मानगो के सरकारी कारंटाइन सेंटर में रखा गया था। ये लोग भी एक सप्ताह पूर्व आए थे। वहीं, बहरागोड़ा स्थित धौलाबेड़ा गांव निवासी युवक महाराष्ट्र से 18 मई को लौटा था। उसके साध में और भी 26 मजदूर लौटे थे। वे सभी पेटिंग का कार्य करने के लिए गए थे। वहां से आने के बाद सभी को घाटशिला प्रखंड के गालूडीह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बनाए गए क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी मरीजों का क्‍वारंटाइन सेंटर खाली कराया गया है।