Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 458 बोतलें जब्त, दो गिरफ्तार

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 03:14 PM (IST)

    नीमडीह थाना पुलिस ने तेतलो गांव में एक मिनी अवैध नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 458 बोतल नकली शराब एक टेम्पो और शराब बनाने की सामग्री जब्त की साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया। आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

    Hero Image
    झारखंड में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

    संवाद सहयोगी, नीमडीह। नीमडीह थाना पुलिस द्वारा मंगलवार की शाम तेतलो गांव में मिनी अवैध नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा 458 बोतल नकली अंग्रेजी शराब, एक टेम्पो एवं शराब बनाने की सामग्री जब्त किया तथा दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को नीमडीह थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी दुर्गा पूजा का त्योहार को लेकर पूरे जिले में अवैध शराब का निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्देश सभी थाना दिया गया है।

    मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल अजय कुमार बिन्हा के निर्देश में नीमडीह थाना पुलिस द्वारा तेतलो गांव निवासी अशोक गोप उर्फ विडियो गोप के घर में छापामारी करने पर घर के मुख्य दरवाजे पर खड़े टेम्पो में भारी मात्रा में लोड नकली अंग्रेजी शराब के साथ चांडिल थाना अंतर्गत भादुडीह गांव निवासी निरंजन गोराई एवं जमशेदपुर के परसुडीह निवासी प्रकाश कुमार गुप्ता को रंगे हाथ पकड़ा गया तथा घर के अंदर से नकली अंग्रेजी शराब निर्माण में प्रयोग होने वाला स्प्रीट, विभिन्न ब्रांड के लेबल, स्टीकर, बोतल का ढक्कन एवं अन्य सामान बरामद कर जब्त किया गया।

    गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि आगामी दुर्गा पूजा के त्योहार में शराब की भारी मांग को देखते हुए यहां पर नकली अंग्रेजी शराब निर्माण का मिनी फैक्ट्री संचालित किया जा रहा था, जिसे ये दोनों अपने टेम्पू से नीमडीह एवं चाण्डिल थाना क्षेत्र में सप्लाई करते थे।

    उत्पाद अधिनियम दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि नकली अंग्रेजी शराब निर्माण का मिनी फैक्ट्री को संचालित करने में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। बुधवार को पुलिस द्वारा दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।