Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर में पूर्व विधायक के छोटे पुत्र पर ट्रक ड्राइवर ने किया जानलेवा हमला, पुलिस ने हिरासत में लिया

    Updated: Sun, 05 Oct 2025 03:51 PM (IST)

    आदित्यपुर में पान दुकान चौक के पास पूर्व विधायक अरविंद सिंह के बेटे यश सिंह पर एक टाटा 407 के ड्राइवर ने हमला किया जिसमें यश घायल हो गए। टक्कर के बाद ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    संवाद सहयोगी, आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना अंतर्गत पान दुकान चौक के समीप शनिवार की शाम इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के छोटे पुत्र यश सिंह पर एक टाटा 407 के चालक ने हमला कर घायल कर दिया।

    हमले में यश के सिर में चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। उधर घटना से आक्रोशित यश के समर्थकों ने चलाक की भी पिटाई कर डाली।

    पुलिस ने चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। घटना की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने बताया कि दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं।

    आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम विधायक पुत्र की गाड़ी में टाटा 407 के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे आक्रोशित होकर विधायक पुत्र एवं उनके समर्थकों ने चालक को पीट दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिससे आक्रोशित होकर चालक ने भी गाड़ी में रखे डंडे से उन पर हमला कर दिया। जिसमें यश घायल हो गया। हालांकि, घटना के दौरान पूर्व विधायक के समर्थकों के द्वारा मारपीट में ट्रक चालक भी बुरी तरह से घायल हो गया है।

    घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक को हिरासत में ले लिया और उसे भी मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है।