प्लास्टिक अंडे की सूचना पर मंत्री पहुंचे मॉल
साकची के एक प्रतिष्ठित शॉपिंग मॉल में प्लास्टिक का अंडा बिकने की बात से स
जासं, जमशेदपुर : साकची के एक प्रतिष्ठित शॉपिंग मॉल में प्लास्टिक का अंडा बिकने की बात से सोमवार की शाम खलबली मच गई। इस आशय की सूचना पर झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सरयू राय भी गंभीर हो गए। वे आनन-फानन उस मॉल में पहुंचे और अंडों का निरीक्षण किया, तो वहीं से सिविल सर्जन और फूड इंस्पेक्टर को इन अंडों की जांच कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने खुद छह-छह अंडों के दो पैकेट सील कराकर बिष्टुपुर स्थित आवास ले गए, जहां से फूड इंस्पेक्टर गुलाब लकड़ा ने इसे ले लिया। लकड़ा ने कहा कि वे इसे रांची प्रयोगशाला में भेजेंगी।
दरअसल, बारीडीह निवासी सुमित कुमार राजहंस ने बताया कि वह रविवार को यहां से छह अंडे ले गए थे। जब इसे पानी में उबालने के लिए डाला, तो उतराने लगे। सही अंडा पानी में बैठ जाता है। उसे शक है कि यह प्लास्टिक का अंडा है। उबला हुआ अंडा जब फोड़ा तो अंदर अजीब रंग के पदार्थ निकले। उसकी शिकायत पर मॉल में भीड़ लग गई थी। मंत्री ने तत्काल अंडों की बिक्री बंद करने और काउंटर से हटाने को कहा। इस पर जब मॉल के कर्मचारी हटाने लगे, तो दो अंडे जमीन पर गिर गए। उसकी दुर्गध पूरे मॉल में फैल गई। इससे वहां मौजूद सभी लोगों को लगा कि कुछ तो बात है। यदि अंडा सड़ा है तो कैसे बिक रहा है। मॉल के असिस्टेंट मैनेजर ने कहा कि सभी सामान रांची के वेयरहाउस से आते हैं, इसलिए वह नहीं बता सकते कि अंडा कहां से आता है। अब सभी को जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।