Durga puja 2019: जमशेदपुर में देखें झारखंड विधानसभा भवन और बाहुबली का किला; और भी बहुत कुछ
लौहनगरी में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी पूरे परवान पर है। यहां एक से बढ़कर एक आकर्षक पंडाल बन रहे हैं। जानिए कहां का पंडाल कैसा होगा।
जमशेदपुर, दिलीप कुमार। लौहनगरी में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी पूरे परवान पर है। एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। दुर्गोत्सव के दौरान शहर में आप कहीं झारखंड विधानसभा के नवनिर्मित भवन देख सकेंगे तो कहीं बाहुबली का किला। वहीं पूजा पंडाल के रूप में आपको थाईलैंड का व्हाइट टेंपल और बंगलोर का शिवम मंदिर के भी दर्शन हो जाएंगे। शहर में बन रहे कुछ पूजा पंडालों का लेते हैं जायजा।
हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा कमेटी, दस नंबर बस्ती
आजादी के पहले से होने वाले हिंदुस्तान मित्र मंडल के पूजनोत्सव में इस वर्ष यहां झारखंड विधान सभा के नवनिर्मित भवन को श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए बनवा रहे हैं। पंडाल की लंबाई 60 फरीट, चौड़ाई सौ फीट और ऊंचाई 65 फीट होगी।
स्थापित : 1943
पंडाल की आकृति : झारखंड विधान सभा
लागत : 5.5 लाख प्रतिमा : 50 हजार
अध्यक्ष : कुमार धिरेंद्र प्रधान सचिव : अखिलेश कुमार चौधरी
आयोजन : दुर्गा पूजा पंडाल का उद् घाटन मुख्यमंत्री चार अक्टूबर को करेंगे। यहां सप्तमी, अष्टमी और नवमी को भोग वितरण के साथ बुगी-वूगी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां कलश स्थापना के लिए गंगाजल का प्रयोग किया जाएगा।
नॉर्थ जॉन सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी, उलियान, कदमा
नॉर्थ जॉन दुर्गा पूजा कमेटी मां दुर्गा की पूजा विधि विधान से करता है। पूजा के लिए यहां भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।
स्थापना : 1999
पंडाल की आकृति : काल्पनिक मंदिर
लागत : दो लाख प्रतिमा : 50 हजार
निर्माण सामग्री : बांस, कपड़ा, लकड़ी का बीट आदि।
अध्यक्ष : बीएन चटर्जी महासचिव : शिशिर दे
कार्यक्रम : यहां षष्टी के दिन आर्केस्ट्रा होगा जबकि बाकि दिन बच्चों और महिलाओं के कार्यक्रम होंगे।
बारीडीह वर्कर्स फ्लैट, बारीडीह बाजार दुर्गा एवं काली पूजा समिति
बारीडीह बाजार दुर्गा एवं काली पूजा समिति प्रतिवर्ष अलग-अलग थीम को लेकर पूजा पंडाल का निर्माण कराती है। पिछले वर्ष यहां हैरी पोर्टर की गुफा का निर्माण कराया गया था।
स्थापना : 1966
पंडाल की आकृति : गुफानुमा पंडाल
लागत : 9.51 लाख
निर्माण सामग्री : बांस, कपड़ा, लकड़ी का बीट, फाइबर आदि।
अध्यक्ष : नीरज कुमार सिंह महासचिव : संजय कुमार सिन्हा
आयोजन : दुर्गोत्सव के दौरान समिति की ओर से माता के जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बारीडीह बाजार दुर्गा पूजा समिति
इस बार दुर्गा पूजा पर गुफा की आकृति का पंडाल बनाएगा। यहां पंडाल निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल से कारीगर पहुंचे है।
भूइयांडीह एरिया सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी
भुइयांडीह में झारखंडी संस्कृति कला रंगमंच के संस्थापक पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां द्वारा शुरू किए गए दुर्गोत्सव में यहां भव्य पंडाल का निर्माण कराने के साथ झारखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। स्थापित : 1949
पंडाल की आकृति : बाहुबली दो का किला निर्माण सामग्री : बांस, प्लाई, कपड़ा आदि
अध्यक्ष : राम प्रसाद भुइयां महासचिव : बलदेव भुइयां
आयोजन : दुर्गोत्सव के मौके पर यहां मेला लगता है। महोत्सव के दौरान झारखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा झूमर संगीत, रवींद्र संगीत, लोक गीत, भजन संध्या का आयोजन किया जाता है।
एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी
एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक मुख्यमंत्री रघुवर दास हैं। दुर्गोत्सव के दौरान पूजा पंडाल और मेला का उद्घाटन मुख्यमंत्री करते हैं। यहां पूजा के मौके पर भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।
स्थापना : 1948
पंडाल की आकृति : थाईलैंड का व्हाइट मंदिर
लागत : 10.5 लाख
निर्माण सामग्री : स्टील का कटोरा, चम्मच, ग्लास, बांस, प्लाइ समेत अन्य सामग्री
अध्यक्ष : वाईपी सिंह महासचिव : भूपेंद्र सिंह
आयोजन : दुर्गा पूजा के अवसर पर एग्रिको में मेला लगता है। पूजा में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री द्वारा ही पूजा पंडाल और मेला का उद्घाटन होगा।
टयूब बारीडीह दुर्गापूजा कमेटी
टयूब बारीडीह दुर्गापूजा कमेटी इस बार दुर्गोत्सव के दौरान ढोलक की आकृति का पंडाल बनाएगा। पश्चिम बंगाल के कारीगर पंडाल बनाने का काम प्रारंभ कर दिए हैं।
स्थापना : 1956
पंडाल की आकृति : ढोलक से सजा आकृति
लागत : छह लाख निर्माण सामग्री : बांस, कपड़ा, प्लाई आदि
अध्यक्ष : संजीव सिंह महासचिव : ऋषिकेश संजीव
श्री सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी, ओल्ड केबल टाउन
ओल्ड केबल टाउन सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा कमेटी की ओर से इस वर्ष दुर्गोत्सव के दौरान दो दिन भोग वितरण किया जाएगा। कमेटी की ओर से इस वर्ष सिंघारा पंडाल बनाया जा रहा है।
स्थापना : 1944
पंडाल की आकृति : सिंघारा पंडाल कुल
लागत : छह लाख
निर्माण सामग्री : बांस, लकड़ी और कपड़ा
अध्यक्ष : शैलज सिंह महासचिव : राणा सिंह
कार्यक्रम : दुर्गोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भोग वितरण किया जाएगा। कदमा फार्म एरिया न्यू सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी
फार्म एरिया न्यू सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी में पूजा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां नियमानुसार विधिपूर्वक पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया जाता है।
स्थापना : 1954
पंडाल की आकृति : काल्पनिक पंडाल
लागत : 4.5 लाख
निर्माण सामग्री : बांस, कपड़ा, थर्मोकोल आदि
अध्यक्ष : वीएस राणा महासचिव : अमित कर
कार्यक्रम : दुर्गोत्सव के दौरान यहां भोग वितरण के साथ बच्चों और महिलाओं के लिए कार्यक्रम होगा। यहां पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए पेड-पौधे भी लगाए जा रहे हैं।
श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, टाटा क्लब, सोनारी
सोनारी क्रिश्चियन मैदान में होने वाले दुर्गोत्सव में प्रतिवर्ष भव्य व आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जाता है। इस वर्ष यहां पंडाल की ऊंचाई 80 फीट और चौड़ाई 120 फीट की होगी।
स्थापित : 1984
पंडाल की आकृति : स्पेन की आकृति
लागत : 7.60 लाख
निर्माण सामग्री : बांस, कपड़ा, प्लाई, थर्मोकोल आदि
अध्यक्ष : सुरेंद्र पांडेय महासचिव : मनोज कुमार यादव
कार्यक्रम : दुर्गोत्सव के दौरान षष्ठी को भजन संध्या, सप्तमी को कॅक बैंड शो और अष्टमी को डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। वहीं सप्तमी से नवमी तक रोज भोग वितरण किया जाएगा।
सर्वपल्ली शारदीय दुर्गा पूजा समिति, गोविंदपुर स्टेशन
सर्वपल्ली शारदीय दुर्गा पूजा समिति, गोविंदपुर स्टेशन में दुर्गा पूजा के मौके पर इस वर्ष काल्पनिक मंदिर का पंडाल बनेगा। यहां पंडाल का निर्माण करने पश्चिम बंगाल के कारीगर पहुंच चुके हैं।
पूजा समिति की स्थापना : 2008
पंडाल की आकृति : काल्पनिक मंदिर
लागत : 2.5 लाख
निर्माण सामग्री : बांस, लकड़ी, कपड़ा, थर्मोकोल आदि
अध्यक्ष : शिवचंद्र गोप सचिव : सुषेण चंद्र महतो
कार्यक्रम : षष्टी के दिन बंगाल के कलाकार बाउल संगीत पेश करेंगे। सप्तमी और अष्टमी को बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
श्री राम मंदिर दुर्गा पूजा समिति, छोटा गोविंदपुर
यहां पंडाल के साथ देवी दुर्गा की प्रतिमा भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। पंडाल और प्रतिमा का निर्माण पश्चिम बंगाल के कोंटाई के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है।
पंडाल की आकृति : काल्पनिक मंदिर
स्थापना : 1966
लागत : 4.75 लाख निर्माण सामग्री : बांस, कपड़ा, थर्मोकोल आदि
अध्यक्ष : धर्मेद्र सिंह, गोरे महासचिव : शशांक सिंह, गोलू
कार्यक्रम : दुर्गोत्सव के दौरान इस वर्ष कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
सिमुलडांगा दुर्गा पूजा समिति
सिमुलडांगा में दुर्गा पूजा का आयोजन दो वर्ष पूर्व ही किया गया है। दो वर्षो में ही पूजा अनुष्ठान व्यापक रूप ले चुका है।
स्थापना : 2017
लागत : 11 लाख
निर्माण सामग्री : बांस, कपड़ा, थर्मोकोल आदि
अध्यक्ष : कड़ाकर गोप महासचिव : श्रवण सिंह सरदार
कार्यक्रम : दुर्गोत्सव के दौरान यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष षष्ठी विचित्रानुष्ठान और सप्तमी को महिषासुर वध नाटक, अष्टमी को भजन संध्या समेत लोक संस्कृति के कई कार्यक्रम होंगे। सप्तमी से नवमी तक रोज भोग वितरण।
हिंद क्लब दुर्गा पूजा कमेटी, न्यू रानीकुदर
जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की चर्चा होने पर रानीकुदर का नाम जरूर आता है। दुर्गोत्सव के दौरान लोग रानीकुदर का पंडाल देखने अवश्य ही पहुंचते हैं। इस वर्ष क्लब की ओर से बंगलौर के शिवम मंदिर की आकृति का पंडाल निर्माण कर रहा है। पंडाल पूरी तरह से इको फ्रेंडली होगा।
स्थापना : 1974
लागत : 13 लाख
निर्माण सामग्री : बांस, कपड़ा, चटाई समेत अन्य सामग्री
अध्यक्ष : नंदजी प्रसाद महासचिव : हजारी लाल शर्मा
कार्यक्रम : सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन भोग वितरण किया जाएगा। इस वर्ष की प्रतिमा भी पंडाल के साथ आकर्षण का केंद्र रहेगा।
श्रीश्री सामुदायिक विकास दुर्गा पूजा समिति, गोविंदपुर
छोटा गोविंदपुर में श्रीश्री सामुदायिक विकास दुर्गा पूजा समिति के पूजा का इंतजार लोगों को सालों भर रहता है। यहां पूजा के दौरान सभी प्रकार के अनुष्ठानों का आयोजन पारंपरिक नियमानुसार किया जाता है।
स्थापना : 1977
पंडाल की आकृति : काल्पनिक मंदिर
लागत : 3.5 लाख
निर्माण सामग्री : बांस, कपड़ा, थर्मोकोल आदि
अध्यक्ष : सतीश सिंह महासचिव : संजीव कुमार झा
कार्यक्रम : पंचमी को पंडाल का उद् घाटन के बाद षष्ठी को जागरण, सप्तमी को आरती प्रतियोगिता और अष्टमी को महाभोग का वितरण किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।