डीआरएम ने किया घाटशिला स्टेशन में विकास कार्यो का अवलोकन
खड़गपुर डिवीजन के डीआरएम मनोरंजन प्रधान ने रेलवे के विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ गुरुवार को घाटशिला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

घाटशिला : खड़गपुर डिवीजन के डीआरएम मनोरंजन प्रधान ने रेलवे के विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ गुरुवार को घाटशिला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम अपने विशेष सैलून से घाटशिला स्टेशन पहुंचे। डीआरएम ने स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया है। आगामी 24 फरवरी को रेलवे के महाप्रबंधक का घाटशिला स्टेशन दौरा प्रस्तावित है। इसी के मद्देनजर घाटशिला स्टेशन में कई विकास के कार्य करवाएं जा रहे है। स्टेशन में चल रहे रंग रोगन, साफ सफाई तथा अन्य कार्यो का निरीक्षण किया। पिछले दौरे में अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का अनुपालन हुआ कि उसका भी जायजा लिया। डीआरएम ने स्टेशन के टिकट काउंटर, वेटिग रूम, शौचालय, पावर रूम, आरपीएफ आफिस, रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टर कालोनी एरिया समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण कर जायजा लिया। कई स्थानों पर कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कमियों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए है। डीआरएम ने निरीक्षण के उपरांत बताया कि घाटशिला स्टेशन के विकास व यात्रियों के बेहतर सुविधा देने हेतु स्टेशन का निरीक्षण किया गया है। स्टेशन में कई विकास के कार्य किए जा रहे है। जिसका अवलोकन किया गया है।
महाप्रबंधक के आगमन को लेकर चकाचक हो रहा स्टेशन रेलवे के महाप्रबंधक के 24 फरवरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर घाटशिला स्टेशन में तेजी से कई विकास के कार्य करवाए जा रहे है। घाटशिला स्टेशन में रंग रोगन का कार्य चल रहा है। स्टेशन के अंदर व बाहर साफ सफाई हो रही है। स्टेशन के दीवारों में आकर्षक पेंटिग करवाए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। इसके अलावे अन्य कार्य किए जा रहे है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।