Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर की डॉक्टर रम्यता बनी मिस इंडिया एशिया पैसिफिक Jamshedpur News

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Fri, 21 Jun 2019 03:22 PM (IST)

    Miss india asia pacific 2019. मुंबई के बोरीवली में आयोजित मिस इंडिया एशिया पेसिफिक 2019 का खिताब जीत कर शहर पहुंचने पर डॉ. रम्यता प्रफुल्ल का जोरदार स्वागत किया गया।

    जमशेदपुर की डॉक्टर रम्यता बनी मिस इंडिया एशिया पैसिफिक Jamshedpur News

    जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  Miss india asia pacific 2019 मुंबई के बोरीवली में आयोजित मिस इंडिया एशिया पेसिफिक 2019 का खिताब जीत कर अपने शहर पहुंचने पर डॉ. रम्यता प्रफुल्ल का जोरदार स्वागत किया गया। जमशेदपुर में बिजनेस वीमेन के नाम से विख्यात डॉ. रम्यता को शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी उनके सिदगोड़ा स्थित बारा फ्लैट पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी डॉ. रम्यता को बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे और उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर डॉ. रम्यता ने केक काटकर अपने परिवार और शुभचिंतकों संग खुशियां साझा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई के बोरीवली में 14 से 16 जून तक मिस इंडिया एशिया पेसिफिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से कई महिलाओं ने शिरकत की। कई चरण के प्रतियोगिता के बाद डॉ. रम्यता विजयी हुई। डॉक्टर रम्यता के पति प्रफुल्ल टाटा ब्लूस्कोप कंपनी में कार्यरत हैं। डॉ. रम्यता ने बताया कि उनके लिए यह जीत जीवन में बहुत महत्व रखता है और यहां तक पहुंचाने में उन्हें उनके पति का बहुत योगदान रहा।

    महिला सशक्तीकरण के लिए करेंगी काम

    रम्यता ने बताया कि वह महिला सशक्तीकरण पर काम करती रहेंगी। नवजात बच्चों को मां के दूध की जरूरत पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जो महिलाएं अपने बच्चे को अपना दूध नहीं पिलाती हैं, वे अनिवार्य रूप से अपने बच्चे को अपना दूध पिलाएं। बच्चों की तंदुरुस्ती के लिए यह काफी आवश्यक है। डॉ. रम्यता मिसेज इंडिया झारखंड मॉडलिंग प्रतियोगिता सीजन-2 की विजेता रही हैं।

    डॉ. रम्यता पेशे से हैं डॉक्टर

    मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली डॉ. रम्यता पेशे से डॉक्टर हैं और वेस्टीज कंपनी में काम करती हैं। 2015 में शादी के बाद वह जमशेदपुर में रहती हैं।  कहा, मेरा सपना था कि मैं लाइफ में कुछ बड़ा करूं और मुंबई में मेरा यह सपना पूरा हुआ। कहा, मुझे यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आइएम पावरफुल बैनर के तहत मैंने मिसेज इंडिया का खिताब जीता है। आज मैं मिसेज इंडिया पेसिफिक हूं और इंडिया को रिप्रेजेंट करने अगले साल विदेश जाऊंगी। बताया कि शादी के बाद पहली बार जमशेदपुर आई और यहीं से सफलतापूर्वक जीवन की शुरुआत हुई। एक साल बाद मिसेज ईस्ट इंडिया 2016 में भाग लिया और सफल हुई। जहीर खान ने उन्हें सम्मानित भी किया। फिर 2016 में ही उन्हें प्रिंसेस ऑफ दि ईयर-2016 के अवार्ड से सम्मानित किया गया। 2018 में उन्होंने सावन ब्यूटी पिजन का सफलतापूर्वक आयोजन किया। वर्तमान में वह कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी हुई हैं।

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner