गलती से भी इन चीजों को एक साथ न खाएं, हो सकते चर्मरोग, बाल के साथ त्वचा भी हो सकती सफेद
पता भी नहीं होता कि किस चीज के साथ क्या नहीं खाना चाहिए। यदि खा लेंगे तो शरीर और सेहत को क्या नुकसान हो सकता है। इसलिए यह जान लेना जरूरी है वरना बाद में पछताने और बीमारी के इलाज में हजारों-लाखों खर्च करने पड़ जाएंगे।

जमशेदपुर, जासं। आजकल खानपान में नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। लोग स्वाद और रोमांच के लिए कोई भी खाद्य पदार्थ बिना सोचे-समझे खा लेते हैं। खासकर नई पीढ़ी को तो पता भी नहीं होता कि किस चीज के साथ क्या नहीं खाना चाहिए। यदि खा लेंगे तो शरीर और सेहत को क्या नुकसान हो सकता है। इसलिए यह जान लेना जरूरी है, वरना बाद में पछताने और बीमारी के इलाज में हजारों-लाखों खर्च करने पड़ जाएंगे।
जमशेदपुर शहर की स्वदेशी, प्राकृतिक व आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ सीमा पांडेय बताती हैं कि भूलकर भी कभी दूध के साथ नमक का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इन दोनों के संयोग से सफेद दाग या किसी प्रकार का चर्म रोग हो सकता है। आपके बाल असमय सफेद हो सकते हैं। बाल झड़ना भी शुरू हो सकता है। इससे पहले आपको यह भी जान लेना चाहिए कि कोई भी आयुर्वेदिक दवा खाली पेट खाई जाती है और दवा खाने से आधे घंटे के अंदर कुछ खाना अति आवश्यक होता है, नहीं तो दवा की गरमी आपको बेचैन कर देगी।
यह भी जानना जरूरी है
- दूध या दूध की बनी किसी भी चीज के साथ दही, नमक, इमली, खरबूजा, बेल, नारियल, मूली, तोरई, तिल, तेल, कुल्थी, सत्तू व खटाई नहीं खानी चाहिए।
- दही के साथ खरबूजा, पनीर, दूध और खीर नहीं खानी चाहिए।
- ठंडे जल के साथ घी, तेल, खरबूज, अमरूद, ककड़ी, खीरा, जामुन, मूंगफली कभी नहीं।
- शहद के साथ मूली, अंगूर, गरम खाद्य या गर्म जल कभी नहीं।
- खीर के साथ सत्तू, शराब, खटाई, खिचड़ी, कटहल कभी नहीं।
- घी के साथ बराबर मात्रा में शहद भूल कर भी नहीं खाना चाहिए, ये तुरंत जहर का काम करेगा।
- तरबूज के साथ पुदीना या ठंडा पानी कभी नहीं।
- चावल के साथ सिरका कभी नहीं।
- चाय के साथ ककड़ी या खीरा कभी मत खाएं।
- खरबूज के साथ दूध, दही, लहसुन और मूली कभी नहीं।
कुछ चीजों को एक साथ खाना अमृत का काम करता है
- खरबूजे के साथ चीनी
- इमली के साथ गुड़
- गाजर और मेथी का साग
- बथुआ और दही का रायता
- मकई के साथ मट्ठा
- अमरुद के साथ सौंफ
- तरबूज के साथ गुड़
- मूली और मूली के पत्ते
- अनाज या दाल के साथ दूध या दही
- आम के साथ गाय का दूध
- चावल के साथ दही
- खजूर के साथ दूध
- चावल के साथ नारियल की गिरी
- केले के साथ इलायची
कभी-कभी कुछ चीजें बहुत पसंद होने के कारण हम ज्यादा बहुत ज्यादा खा लेते हैं। ऎसी चीजों के बारे में बताते हैं जो अगर आपने ज्यादा खा ली है, तो कैसे पचाई जाए
- केले की अधिकता में दो छोटी इलायची
- आम पचाने के लिए आधा चम्म्च सोंठ का चूर्ण और गुड़
- जामुन ज्यादा खा लिया तो 3-4 चुटकी नमक
- सेब ज्यादा हो जाए तो दालचीनी का चूर्ण एक ग्राम
- खरबूज के लिए आधा कप चीनी का शरबत
- तरबूज के लिए सिर्फ एक लौंग
- अमरूद के लिए सौंफ
- नींबू के लिए नमक
- बेर के लिए सिरका
- गन्ना ज्यादा चूस लिया हो तो 3-4 बेर खा लीजिए
- चावल ज्यादा खा लिया है तो आधा चम्म्च अजवाइन पानी से निगल लीजिए
- बैगन के लिए सरसों का तेल एक चम्मच
- मूली ज्यादा खा ली हो तो एक चम्मच काला तिल चबा लीजिए
- बेसन ज्यादा खाया हो तो मूली के पत्ते चबाएं
- खाना ज्यादा खा लिया है तो थोड़ी दही खाइए
- मटर ज्यादा खाई हो तो अदरक चबाएं
- इमली, उड़द की दाल, मूंगफली, शकरकंद या जिमीकंद ज्यादा खा लिया हो तो फिर गुड़ खाएं
- मूंग या चने की दाल ज्यादा खाए लिए हों तो एक चम्मच सिरका पी लीजिए
- मकई ज्यादा खा गए हों तो मट्ठा पीजिए
- घी या खीर ज्यादा खा गए हों तो काली मिर्च चबाएं
- खुरमानी ज्यादा हो जाए तो ठंडा पानी पीएं
- पूड़ी-कचौड़ी ज्यादा हो जाए तो गर्म पानी पीजिए
- अगर संभव हो तो भोजन के साथ दो नींबू का रस आपको जरूर ले लेना चाहिए या पानी में मिला कर पीजिए या भोजन में निचोड़ लीजिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।