Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बूथों की ओर भागते हुए पहुंचे दीपक सहाय, आखिर क्यों

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Sun, 29 Nov 2020 04:29 PM (IST)

    मानगो नगर निगम क्षेत्र के 150 बूथों पर रविवार को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसी बीच शिकायत मिली कि मतदाता सूची कार्यक्रम से कुछ ...और पढ़ें

    Hero Image
    मतदाता पुनरीक्षण केंद्र में जांच करते मांगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय

     जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन विभाग, झारखंड द्वारा जारी आदेश के बाद पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन भी जिले के सभी बूथों पर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम चला रही है। इसके तहत मानगो नगर निगम क्षेत्र के 150 बूथों पर रविवार को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसी बीच कुछ स्थानों से शिकायत मिली कि मतदाता सूची कार्यक्रम से कुछ बीएलओ (बूथ लेवल आफिसर) गायब हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह सूचना मिलते ही मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय संबंधित बूथों की ओर भागे। जहां-जहां मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 शिविर लगा था, उनमें से कुछ कैंप का स्थल निरीक्षण किया। करीब 10 बूथों पर निरीक्षण के दौरान पता चला कि सूचना गलत है। सभी बीएलओ अपनी बूथ पर मौजूद थे। सहाय ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में प्राप्त शिकायत के आधार पर वे मानगो के डिमना रोड स्थित ब्लू बेल्स स्कूल पहुंचे। वहां सभी बीएलओ उपस्थित पाए गए। बूथों में रविवार को भी काम करने पर कार्यपालक पदाधिकारी ने बीएलओ का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सरकार का यह जरूरी कार्य है। इसे पूरा करना हम सब का दायित्व है। यही कारण है कि हम सब रविवार को भी काम कर रहे हैं। इसलिए काम को आनंद उठाते हुए संपादित करें, बेवजह तनाव नहीं लें। उन्होंने बताया कि आगामी शनिवार व रविवार को भी मानगो नगर निगम क्षेत्र के सभी 150 बूथों पर मतदाता सूची में सुधार का कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें लोग अपने मतदाता पहचान पत्र की त्रुटियों को सुधार करा सकते हैं। इस अवसर पर नगर मिशन प्रबंधक निर्मल कुमार भी उपस्थित रहे।