Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhoni Love Stories : दीपिका पादुकोण से लेकर असिन तक-धौनी ने इन अभिनेत्रियों के साथ किया डेट

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Sun, 05 Dec 2021 11:15 AM (IST)

    Dhoni Love Stories यह पहली बार नहीं है जब एमएस धोनी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री राय लक्ष्मी को लेकर सुर्खियों में है। इसके पहले भी क्रिकेट के इस सुपर स्टार का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है...

    Hero Image
    Dhoni Love Stories : दीपिका पादुकोण से लेकर असिन तक-धौनी ने इन अभिनेत्रियों के साथ किया डेट

    जमशेदपुर। एमएस धोनी, जिन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है, ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। लेकिन वह अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आज भी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं। उनके ऑफ-फील्ड जीवन के बारे में बात करें तो फिलगहाल धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ जीवन बीता रहे हैं और इस जोड़े को एक खूबसूरत बेटी जीवा भी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि साक्षी से मिलने के पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के इस सुपर स्टार का नाम बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारत की कई नामी-गिरामी और हॉट अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहा है। आइए, क्रिकेट का कोहिनूर का लव गेम में किन-किन अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा।

    राय लक्ष्मी

    धोनी 2008-09 के आसपास मॉडल और 'जूली 2' की अभिनेत्री राय लक्ष्मी को डेट कर रहे थे। इस जोड़ी को नियमित रूप से पार्टियों में एक साथ देखा जाता था, खासकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद की पार्टियों में। 2009 में दोनों ने थोड़े समय के लिए डेट किया। हालाकि, चीजें काम नहीं आईं और वे अलग हो गए। लक्ष्मी ने 2014 में एक साक्षात्कार में कहा, मुझे विश्वास होने लगा है कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग या निशान की तरह है जो लंबे समय तक नहीं जाएगा।

    प्रियंका झा

    अगर आपने धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' देखी है तो आप भारत के पूर्व कप्तान के पहले प्यार प्रियंका झा के बारे में जरूर जानते होंगे, जिनकी एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिससे उनका दिल टूट गया था। फिल्म में अभिनेत्री दिशा पटानी ने प्रियंका का किरदार निभाया था, जबकि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की भूमिका निभाई थी।

    प्रीति सिमोस

    धोनी का नाम मुंबई की टीवी प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस के साथ भी जुड़ा था, जो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की क्रिएटिव डायरेक्टर हैं।

    दीपिका पादुकोणे

    रिपोर्टों के अनुसार, धोनी ने 2007 में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया। धोनी और दीपिका दोनों ने एक ही वर्ष में भारी लोकप्रियता हासिल की थी। दीपिका अपनी फिल्म 'ओम शांति ओम' के लिए, और धोनी ने पहले टी-20 विश्वकप में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने को लेकर सुर्खियों में थे। दोनों ने एक शो के दौरान रैंप वॉक भी किया था।

    असिन

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'गजनी' की अभिनेत्री असिन और धोनी कथित तौर पर एक समय डेटिंग कर रहे थे। असिन और धोनी ने एक साथ एक व्यावसायिक विज्ञापन भी किया था और दोस्त बन गए। दोनों के बीच लिंक-अप की अफवाहें भी उड़ी थीं।

    comedy show banner
    comedy show banner