Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Steel : टाटा स्टील में बहाली निकलने के बावजूद आंदोलन का मन बना रहे हैं निबंधित कर्मचारी पुत्र, जाने क्या है वजह

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Fri, 02 Apr 2021 02:56 PM (IST)

    Jamshedpur News टाटा स्टील में निबंधित कर्मचारी पुत्रों के लिए 500 की बहाली निकल चुकी है। निबंधित कर्मचारी पुत्र इसके लिए फार्म भी जमा कर रहे हैं। इसके बावजूद टिस्को निबंधित श्रमिक संघ एक बार फिर आंदोलन का मन बना रहे हैं।

    Hero Image
    टाटा स्टील में बहाली निकलने के बावजूद आंदोलन का मन बना रहे हैं निबंधित कर्मचारी पुत्र

    जमशेदपुर : टाटा स्टील (Tata Steel) में निबंधित कर्मचारी पुत्रों के लिए 500 की बहाली निकल चुकी है। निबंधित कर्मचारी पुत्र इसके लिए फार्म भी जमा कर रहे हैं। इसके बावजूद टिस्को निबंधित श्रमिक संघ एक बार फिर आंदोलन का मन बना रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टिस्को निबंधित श्रमिक संघ के अध्यक्ष मोहन पांडेय ने आगामी पांच अप्रैल को टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। बकौल मोहन पांडेय, पिछले 20 वर्षो से हम निबंधित कर्मचारी पुत्र दिन-रात आंदोलन किया, भूख हड़ताल से लेकर पुलिस के डंडे खाए। कई बार अलग-अलग नेताओं से आश्वासन के बाद बहाली को लेकर लंबा इंतजार किया। लेकिन कंपनी प्रबंधन ने बहाली की उम्र सीमा 42 वर्ष तय की है। ऐसे में 70 प्रतिशत से अधिक निबंधित कर्मचारी पुत्र, जिन्होंने आंदोलन किया वे ही इस बहाली प्रक्रिया से बाहर हो गए।

    ऐसे में टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन जवाब दे कि वे उन कर्मचारी पुत्रों के बारे में क्या सोच रही है जिनकी उम्र सीमा 42 वर्ष पार हो चुकी है। इसी सवाल के जवाब मांगने के लिए हमने आगामी पांच अप्रैल को सभी निबंधित कर्मचारी पुत्रों को आमंत्रित किया है। मोहन पांडेय का कहना है कि कंपनी प्रबंधन और यूनियन नेतृत्व को बताना होगा कि आखिर उनका क्या कसूर, जिन्होंने बहाली प्रक्रिया शुरू करने के लिए इतना लंबा आंदोलन किया और अब उम्र सीमा के नाम पर उन्हें ही बाहर कर दिया गया। बहाली में हुई देरी में आखिर उनकी क्या गलती है। आखिर जिनकी उम्र सीमा अधिक हो चुकी है उनके लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।