Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cyrus Mistry Death : साइरस मिस्त्री 2013 में आए थे जमशेदपुर, गोपाल मैदान में दिखाया था दम

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Sun, 04 Sep 2022 05:31 PM (IST)

    Cyrus Mistry Death कभी रतन टाटा का वारिस रहे साइरस मिस्त्री का मुंबई में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शापूरजी पलोनजी ग्रुप के चेयरमैन साइरस मिस्त्री का टाटा संस में सबसे अधिक शेयर हैं और उनका रतन टाटा से कानूनी विवाद चल रहा था...

    Hero Image
    Cyrus Mistry Death : टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

    जमशेदपुर : टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का सड़क हादसे में मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात मुंबई के पालघर के समीप सड़क हादसा हुआ। हादसा जब हुआ उस समय उनकी कार की गति काफी तेज थी। कार एक महिला चला रही थी और कार में चार लोग सवार थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेज गति से चल रही कार एक डिवाइडर से टकराई जिसमें सायरस मिस्त्री की मौत हो गई। सायरस अपनी मर्सिडीज कार में सवार थे। कहा जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क के किनारे लगे रेलिंग भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

    2013 में जमशेदपुर  आए थे साइरस

    दो मार्च 2013 को जेएन टाटा जयंती के अवसर पर टाटा संस के तत्कालीन चेयरमैन साइरस मिस्त्री रतन टाटा आए थे। रतन टाटा ने उन्हें टाटा स्टील व टाटा मोटर्स कंपनी घुमाया था। टाटा मोटर्स के ट्रक टेस्टिंग देख साइरस मिस्त्री अवाक रह गए थे। गोपाल मैदान में आयोजित रस्साकसी प्रतियोगिता में भी दम दिखाया था। हालांकि बाद के दिनों में रतन टाटा व साइरस मिस्त्री के संबंधों में खटास आ गई। 

    रतन टाटा ने चुना था अपना वारिस

    सायरस पलोनजी मिस्त्री का जन्म चार जुलाई 1968 को हुआ था। सायरस मिस्त्री को 28 दिसंबर 2012 को रतन टाटा ने अपने वारिस के रूप में टाटा समूह का चेयरमैन बनाया था लेकिन एक विवाद के बाद टाटा समूह ने 24 अक्टूबर 2016 को उन्हें चेयरमैन के पद से हटा दिया था। सायरस मित्री टाटा समूह के छठवे चेयरमैन थे। चेयरमैन बनने के बाद सायरस मिस्त्री को पहली बार तीन मार्च 2013 को रतन टाटा ही जमशेदपुर लेकर आए थे और उनका परिचय बिष्टुपुर पोस्टल पार्क से शहरवासियों को कराया था।

    3 मार्च 2013 को जमशेदपुर में स्थापना दिवस के अवसर पर रतन टाटा के साथ साइरस मिस्त्री।

    शापूरजी पलोनजी ग्रुप के थे चेयरमैन

    सायरस मिस्त्री के पिता पलोनजी मिस्त्री व मां पैट्रसी पेरिन दुबाश था। अपने भाई-बहन में सायरस सबसे छोटे थे। सायरस ने वकील इकबाल छगला की बेटी और प्रसिद्ध विधिवेत्ता एमसी छगला की पोती रोहिका छगला से शादी की थी। सायरस मिस्त्री ने कैथेड्रल एंड जान कानन स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीएस के साथ इंपीरियल कालेज, लंदन से स्नातक की उपाधि और बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी।

    सुप्रीम कोर्ट व एनसीएलटी में साइरस मिस्त्री व रतन टाटा के बीच कानूनी लड़ाई चल रही थी। दिसंबर 2019 में एनसीएलटी ने टाटा संस के पूर्व चेयरमैन के पक्ष में फैसला सुनाया गया था। एनसीएलटी ने कहा था कि उन्हें अवैध तरीके से हटाया गया था, जिन्हें फिर से बहाल किया जाए। इसके बाद टाटा समूह सुप्रीम कोर्ट चला गया, जहां एनसीएलटी के आदेश को खारिज कर दिया था।