रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सुदेश महतो, शिक्षा मंत्री के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि
झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन को बुधवार को आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने रामदास के परिजनों से भी मुलाकात की। इसके अलावा जदयू कार्यकर्ता भी घोड़ाबांधा पहुंचे। कोल्हान विश्वविद्यालय में भी एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कार्यकर्ताओं ने भी रामदास सोरेन को याद किया।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो बुधवार देर रात घोड़ाबांधा पहुंचे। उन्होंने दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद दिवंगत मंत्री रामदास की पत्नी सूरजमणि सोरेन, पुत्र सोमेश सोरेन समेत अन्य परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, संजय मेहता, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, आदि उपस्थित रहे।
जदयू कार्यकर्ता भी घोड़ाबांधा पहुंचे, श्रद्धांजलि दी
जदयू पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुधवार को घोड़ाबांधा स्थित दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के आवास पर पहुंचे और उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सभी ने उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई। मौके पर सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, एम चंद्रशेखर राव, प्रकाश कोया, शंकर कर्मकार, अर्जुन यादव, विजय सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
दिवंगत सोरेन को कोल्हान विश्वविद्यालय में भी दी गई श्रद्धांजलि
झारखंड सरकार के दिवंगत शिक्षा मंत्री एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य रहे रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन पर उनके सम्मान में कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में शोक सभा आयोजित की गई।
शोक सभा में सर्वप्रथम उपस्थित विश्वविद्यालय अधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दिया। शोक सभा के अंत में दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
कोल्हान विश्वविद्यालय में दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोकसभा में उपस्थित सदस्य।
शोक सभा का संचालन करते हुए विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डा आर के चौधरी ने रामदास सोरेन की जीवनी विस्तार से बताते हुए कहा कि घाटशिला कालेज के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय यादव ने शोक संदेश प्रस्तुत किया।
इस मौके पर एफए के के मिश्रा, प्रॉक्टर डॉ. राजेंद्र भारती, रजिस्ट्रार डॉ. परशुराम सिआल, सीवीसी डॉ. संजीव आनंद, डॉ. तपन खंडरा, डॉ. एमए खान, सिंडिकेट सदस्य डॉ. संजय कुमार, सीनेट सदस्य डॉ. दारा सिंह गुप्ता, पीके पाणी के अलावा काफी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
भरत सिंह ने दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास को दी श्रद्धांजलि
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह बुधवार को दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आवास पर पहुंचे और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन से मेरे व्यक्तिगत संबंध थे।
बुधवार को दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके बड़े पुत्र सोमेश सोरेन को ढांढस बंधाते भरत सिंह।
उनका जाना झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। मौके पर विक्की श्रीवास्तव, रंधीर सिंह, सुधीर पाण्डे, राजेश सिंह, राजेश चावला, लखविन्दर सिंह, अमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।