यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शहर के कलाकार अर्जुन दास ने सोनू सूद को सौंपी तस्वीर
बालीवुड के अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान रीयल हीरो बनकर उभरे और हजारों प्रवासी मजदूरों को मुंबई से ...और पढ़ें

जासं, जमशेदपुर : बालीवुड के अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान रीयल हीरो बनकर उभरे और हजारों प्रवासी मजदूरों को मुंबई से बस द्वारा उनके घर भेजा। शहर के कलाकार अर्जुन दास ने उनकी इसी पहल को अपने कैनवास पर उकेरा। बीते दिनों अर्जुन ने मुंबई जाकर सोनू सूद को अपनी बनाई पेंटिग बतौर उपहार दिया। अर्जुन का कहना है कि उनकी पेंटिग देखकर सोनू सूद काफी भावुक हुए क्योंकि उसमें उनके स्वर्गीय माता-पिता की भी तस्वीर थी। अर्जुन बताते हैं कि उन्होंने लाकडाउन अवधि में सोनू सूद की तस्वीर बनाकर उसे ट्वीट किया था। इस पर सोनू सूद ने उन्हें मुंबई आकर मिलने के लिए आमंत्रित किया था। इस दौरान सोनू सूद ने जमशेदपुर शहर के विषय पर भी काफी जानकारी ली।
