विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा पर रेलवे का बड़ा इंतजाम, 35 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; रांची-टाटानगर समेत स्टेशनों पर खास तैयारी

Published: Thu, 12 Nov 2026 03:14 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ के लिए विशेष तैयारियां की हैं। सुरक्षित ...और पढ़ें

35 जोड़ी विशेष ट्रेनें, कुल 407 फेरे संचालित होंगी।

35 जोड़ी विशेष ट्रेनें, कुल 407 फेरे संचालित होंगी।

HighLights

  1. 35 जोड़ी विशेष ट्रेनें, कुल 407 फेरे संचालित होंगी।

  2. यात्रियों की सुविधा हेतु 33 अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाए गए।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। छठ पर्व पर ट्रेनों में उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने विशेष तैयारी की है। यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 35 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों के कुल 407 फेरे होंगे।

इसके अलावा पांच जोड़ी विशेष ट्रेनें दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार से होकर गुजरेंगी। नियमित ट्रेनों में भी यात्रियों की क्षमता बढ़ाने के लिए अक्टूबर तक विभिन्न ट्रेनों में 33 अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाए गए हैं। त्योहारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शालीमार, रांची, टाटानगर और राउरकेला स्टेशनों पर विशेष प्रतीक्षा क्षेत्र बनाए गए हैं।

यहां यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित करने और भीड़ को नियंत्रित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ जवानों समेत अतिरिक्त रेलकर्मियों की तैनाती की गई है। फुट ओवरब्रिज पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए टिकट जांच दल और आरपीएफ को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। रेलवे ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की है।

स्टेशनों पर पेयजल, साफ-सफाई, रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रतीक्षालयों और शौचालयों के रखरखाव तथा टिकट काउंटरों पर पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती पर भी निगरानी रखी जा रही है।वहीं, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए प्रमुख स्टेशनों पर सहायता बूथ बनाए गए हैं।

यात्रियों को विशेष ट्रेनों की समय-सारणी, कोच की स्थिति और ट्रेनों के पुनर्निर्धारण की जानकारी उद्घोषणा प्रणाली और डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से दी जा रही है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि त्योहारी भीड़ के दौरान यात्रियों की सुरक्षित और व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। 

यह भी पढ़ें- ट्रेन में ऑनलाइन खाना मंगाते हैं, तो इन 14 फूड वेबसाइट्स से बचें! IRCTC ने बताया फर्जी

यह भी पढ़ें- 1 लाख का फ्लाइट टिकट और ट्रेनों में नो रूम... तो अपनी कार से ही 2000 KM दूर बिहार चल पड़े प्रवासी, NHAI मालामाल!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।