Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंपई सोरेन ने गंगानारायण देव की मूर्ति का किया अनावरण, बोले- शिक्षा के लिए बच्चों को स्कूल भेजना जरूरी

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 05:55 PM (IST)

    आज भारत शिक्षक दिवस मना रहा है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने धालभूमगढ़ में स्व. गंगानारायण देव की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना शरीर अधूरा है। गंगानारायण देव ने सुदूर गांव के बच्चों को शिक्षा देने की सोची। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने भी शिक्षा के महत्व को बताया था।

    Hero Image
    धालभूमगढ़ पहुंचे पूर्व सीएम चंपई सोरेन। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, घाटशिला। आज पूरा भारत वर्ष डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन व उनके सोच को याद कर शिक्षक दिवस मना रहा।

    इस सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को आगे बढ़ाने का काम स्व गंगानारायण देव ने किया है। वे समझते थे यदि क्षेत्र का विकास करना है तो शिक्षित होना जरूरी है। बिना शिक्षा के ये शरीर भी अधूरा है। हम आगे की सोच भी नहीं सकते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुदूर गांव के बच्चों को शिक्षा देंगे इसके लिए स्व. गंगानारायण की ये सोच कितनी बड़ी थी। उसी सोच ने आज हमें इस विद्यालय में एकत्रित किया। उक्त बातें शुक्रवार को धालभूमगढ़ पहुंचे पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने स्व. गंगानारायण देव के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में कहा।

    शिक्षक दिवस के अवसर पर मूर्ति का अनावरण किया गया। चंपई ने मंच से कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने भी बताया था की मनुष्य जीवन में शिक्षा कितना जरूरी है। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए पहल करना है। इसी सोच के साथ हमें आगे बढ़ना।

    झारखंड बहुत धनी प्रदेश है। झारखंड की धरती में क्या नहीं है। इस प्रदेश की तरफ आने के लिए गिद्ध की तरह नजर रखते है। सोना, कोयला, तांबा, हीरा, पन्ना समेत कई संसाधन यहां उपलब्ध है। इस जिले की धरती में बसी टाटा कम्पनी पूरे विश्व में नाम रोशन करती है।

    उसने यहां के जमीन, पानी व आयरन के पत्थरों का खूब उपयोग किया। हम सब इसी जमीन के भूमिपुत्र हैं। वर्षों से हमारे पूर्वज यहां बसे हुए है। लेकिन हमलोग उसके भागीदार नहीं बन सके। इसलिए हमें शिक्षित होना होगा। जब हम शिक्षित होंगे तो हमारा परिवार व समाज आगे बढ़ेगा।

    देश के विकास में अपनी बहुत बड़ी भागीदारी निभाएगा। शिक्षा के लिए बच्चों को स्कूल भेजना जरूरी है। गंगानारायण कॉलेज को मेरा हर तरह का सहयोग होगा। इसके विकास में जो भी जरूरत होगी उसे पूरा करूंगा। ये बहुत अच्छा स्कूल है इसे हमलोग आगे बढ़ाएंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner