Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित होंगी चामी मुर्मू Saraikela News

    सुश्री चामी मुर्मू को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति पुरस्कार-2019 से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति के हाथों राजनगर की चामी मुर्मू सम्मानित होंगी।

    By Rakesh RanjanEdited By: Updated: Fri, 06 Mar 2020 02:31 PM (IST)
    नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित होंगी चामी मुर्मू Saraikela News

    राजनगर, जेएनएन।  इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्षामित्र से सम्मानित राजनगर की जिला परिषद सदस्य व सहयोगी महिला संस्था की पूर्व सचिव सुश्री चामी मुर्मू को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति पुरस्कार-2019 से सम्मानित किया जाएगा।

    सुश्री चामी मुर्मू को महिला सशक्तीकरण की दिशा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार ने नारी शक्ति पुरस्कार-2019 के लिए चयनित किया है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव आशीष श्रीवास्तव ने पत्र भेज कर चामी मुर्मू को अवगत कराया है। उन्हें सात मार्च तक नई दिल्ली के अशोक होटल पहुंचने को कहा गया है। दिल्ली आने जाने का सारा खर्च सरकार वहन करेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये कहतीं चामी मुर्मू

    चामी मुर्मू ने ने कहा कि यह सम्मान उन सभी महिलाओं को समर्पित है जो मेरे साथ कदम से कदम बढ़ा कर चले। क्योंकि अगर महिलाएं मेरी बातों और मेरी प्रयासों को आत्मसात नहीं करती तो महिलाओं को सशक्त करने का बीड़ा अकेले नहीं उठा पाती। आज मेरे सात हजारों महिलाओं की फौज खड़ी है और उनके परिवारों को सबल होता देख मैं खुद को गौरवान्वित महसूस करती हूं।