Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonu Nigam: झारखंड के इस शहर में आ रहे हैं गायक सोनू निगम, इन गानों पर झूम उठेंगे लोग; तैयारी पूरी

    Sonu Nigam in Jamshedpur झारखंड के जमशेदपुर में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम आ रहे हैं। एक्सएलआरआइ के फुटबाल ग्राउंड में यह संगीत संध्या यादगार होगी। कल हो ना हो कभी खुशी कभी गम दिल चाहता है जैसी फिल्मों के गीतों से सोनू निगम दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे जबकि निखिल डिसूजा शाम शानदार तेरी गलियां दिलबर जैसे गानों से धमाल मचाएंगे।

    By Jitendra Singh Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 11 Jan 2025 08:16 PM (IST)
    Hero Image
    झारखंड के जमशेदपुर आ रहे बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम (जागरण)

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Jamshedpur News: एक्सएलआरआई के प्रांगण में 18 और 19 जनवरी को 45वें मैक्सी फेयर का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें संगीत के चाहने वालों के लिए खास तोहफा है। बालीवुड के दो दिग्गज गायक, सोनू निगम और निखिल डिसूजा, अपनी सुमधुर आवाज से समां बांधेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    18 जनवरी की शाम निखिल डिसूजा और 19 जनवरी की शाम सोनू निगम (Sonu Nigam) का जादू चलेगा। एक्सएलआरआइ के फुटबाल ग्राउंड में यह संगीत संध्या यादगार होगी। कल हो ना हो , कभी खुशी कभी गम , दिल चाहता है जैसी फिल्मों के गीतों से सोनू निगम दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे, जबकि निखिल डिसूजा शाम शानदार , तेरी गलियां , दिलबर जैसे गानों से धमाल मचाएंगे।

    दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियां निश्चित रूप से संगीत प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होंगी। मार्केटिंग एसोसिएशन आफ एक्सएलआरआइ (मैक्सी) के तत्वावधान में संचालित होने वाले इस मेले में लगभग 15 हजार लोग शिरकत करेंगे। मैक्सी फेयर में देशभर की कई कंपनियां अपनी व्यावसायिक समस्याओं के समाधान तलाशने पहुंचेंगी।

    एक्सएलआरआई के छात्र रोचक तरीके से शहरवासियों पर शोध करेंगे

    एक्सएलआरआई के छात्र रोचक तरीके से शहरवासियों पर शोध करेंगे और प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण कर कंपनियों को समाधान प्रस्तुत करेंगे। इससे पूर्व, पेप्सिको, रिचर्डसन हिंदुस्तान हर्बल विक्स और नेस्ले जैसी कंपनियों ने भी मैक्सी फेयर में अपनी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया है।

    उल्लेखनीय है कि वर्ष 1979 से लगातार आयोजित हो रहे मैक्सी फेयर की नींव एक्सएलआरआइ के पूर्व प्रोफेसर शरद शरीन ने रखी थी।

    सोनू निगम के बारे में कुछ विशेष बातें

    • सोनू निगम एक प्रसिद्ध भारतीय गायक, अभिनेता, और टेलीविजन प्रस्तोता हैं।
    • उनका जन्म 30 जुलाई 1973 को फरीदाबाद, हरियाणा में हुआ था।
    • सोनू निगम ने अपने करियर की शुरुआत 1990 के दशक में की और जल्द ही वह बॉलीवुड के एक प्रमुख गायक बन गए।
    • सोनू निगम की आवाज की विशेषता है उसकी मधुरता और लचीलापन। उन्होंने विभिन्न भाषाओं में गाने गाए हैं, जिनमें हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, और मराठी शामिल हैं।
    • सोनू निगम ने कई प्रसिद्ध गाने गाए हैं, जिनमें "अभी मुझ में कहीं", "संदेसे आते हैं", "कल हो ना हो", और "मैं हूं ना" शामिल हैं।
    • उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं।
    • सोनू निगम ने टेलीविजन में भी काम किया है और उन्होंने कई रियलिटी शो को होस्ट किया है।
    • सोनू निगम एक प्रतिभाशाली और लोकप्रिय गायक हैं, जिन्होंने भारतीय संगीत उद्योग में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

    ये भी पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना का इन महिलाओं को अब नहीं मिलेगा लाभ, CM हेमंत सोरेन ने कर दिया एलान

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में आई नई परेशानी, अब क्या करेगी हेमंत सरकार? महिलाएं हुईं नाराज