Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Blood Sugar Range : किस उम्र में कितना होना चाहिए ब्लड शुगर, जानना है जरूरी, यहां है चार्ट

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Fri, 28 Jan 2022 06:15 AM (IST)

    Diabetes Chart ब्लड शुगर आज महामारी का रूप लेता जा रहा है। ऐसे में अगर आप अपनी देखभाल नहीं करते हैं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। यहां हम विभिन्न आयु ...और पढ़ें

    Hero Image
    Blood Sugar Range : किस उम्र में कितना होना चाहिए ब्लड शुगर, जानना है जरूरी, यहां है चार्ट

    जमशेदपुर : ब्लड शुगर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। आज के समय में इस बीमारी से कोई भी वंचित नहीं है। हर कोई इससे पीड़ित है। ऐसे में इसके बारे में आपको जानना चाहिए। ताकि इस गंभीर बीमारी से आप बच सकें। मेडिकल भाषा में ब्लड शुगर को साइलेंट किलर भी कहते हैं। यह अंदर ही अंदर इंसान को खोखला बना देता है। उसके शरीर के महत्वपूर्ण भाग को डैमेज कर देता है, जिससे इंसान कई तरह की बीमारियों से घिर जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में आपको ब्लड शुगर के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। अधिकांश लोगों को नहीं पता होता कि उनका ब्लड शुगर कितना है और कितना होने चाहिए तो आइए इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

    डायबिटीज हब बनने जा रहा भारत

    एमजीएम अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा का कहना है कि भारत डायबिटीज हब बनते जा रहा है। बच्चे से लेकर व्यस्क व बुजुर्ग तक इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में अगर लोग अपने दिनचर्या और खान-पान में नहीं बदलाव किए तो फिर वह समय दूर नहीं जब हर घर में एक डायबिटीज के मरीज होगा। डायबिटीज बढ़ने का मुख्य कारण अनियंत्रित जीवनशैली है। अगर आपका जीवनशैली ठीक हैं तो आप इस बीमारी से बच सकते हैँ। इसके लिए आपको समय पर खान-पान से लेकर शारीरिक श्रम करते रहना होगा। ताकि आप हमेशा तंदरुस्त रहें।

    किस उम्र में कितने होने चाहिए ब्लड शुगर

    6 से 12 साल के बच्चों का ब्लड शुगर

    फास्टिंग शुगर : 80 से 180 mg/dl

    पोस्ट प्रांडियल शुगर : 140 mg/dL

    रात में खाने के बाद : 100 से 180 mg/dl

    13 साल से 19 साल के बच्चों की ब्लड शुगर

    फास्टिंग ब्लड शुगर : 70 से 150 mg/dl

    प्रोस्ट प्रांडियल ब्लड शुगर : 140 mg/dl

    रात में खाने के बाद : 90 से 150 mg/dl

    20 से 26 साल की उम्र में ब्लड शुगर

    फास्टिंग ब्लड शुगर : 100 से 180 mg/dl

    पोस्ट प्रांडियल ब्लड शुगर : 180 mg/dl

    रात में खाने के बाद : 100 से 140 mg/dl

    27 से 32 साल की उम्र में ब्लड शुगर

    फास्टिंग ब्लड शुगर : 100 mg/dL

    पोस्ट प्रांडियल ब्लड शुगर : 90 से 110 mg/dl

    रात में खाने के बाद : 100 से 140 mg/dl

    33 से 40 की उम्र में ब्लड शुगर

    फास्टिंग ब्लड शुगर : 140 mg/dl से कम

    पोस्ट प्रांडियल ब्लड शुगर : 160 mg/dl से कम

    रात में खाने के बाद : 90 से 150 mg/dl

    40 से 50 साल में ब्लड शुगर

    फास्टिंग ब्लड शुगर : 90 से 130 mg/dL

    पोस्ट प्रांडियल ब्लड शुगर : 140 mg/dl से कम

    रात में खाने के बाद : 150 mg/dl

    50 से 60 साल की उम्र में ब्लड शुगर

    फास्टिंग ब्लड शुगर : 90 से 130 mg/dL

    पोस्ट प्रांडियल ब्लड शुगर : 140 mg/dL से कम

    रात में खाने के बाद : 150 mg/dL से कम