विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champai Soren: तो इसलिए BJP ने चंपई के लिए लगा दी पूरी ताकत, राज पर से हटा पर्दा; 8 सीटों का है पूरा खेल

By Ch Rao Edited By: Sanjeev Kumar
Published: Tue, 27 Aug 2024 06:22 PM (IST)

Jharkhand News चंपई सोरेन ने 30 अगस्त को बीजेपी ज्वॉइन करने का एलान कर दिया है। उन्होंने साफ-साफ कह दिया ...और पढ़ें

चंपई सोरेन और अमित शाह (जागरण फोटो)
चंपई सोरेन और अमित शाह (जागरण फोटो)

HighLights

  1. चंपई सोरेन के लिए बीजेपी ने लगाया था जोर
  2. कई दिग्गज नेताओं ने की मनाने की कोशिश

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Jharkhand Political News: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन को अपने पाले में करने के लिए काफी जोर लगाया। लोकसभा चुनाव में कुछ सीटों पर झटका लगने के बाद बीजेपी इस मौके को गंवाना नहीं चाहती थी।

कोल्हान प्रमंडल में वर्तमान में भाजपा के पास एक भी सीट नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद अब सीधे-सीधे भाजपा की नजर कोल्हान प्रमंडल पर रही है। भाजपा के वरीय नेता अन्य प्रमंडल पर फोकस करेंगे, वहीं चम्पाई के सहारे कोल्हान की 14 में से आठ प्रमुख सीटें जीतने का प्रयास करेंगे।

इन 8 सीटों पर भाजपा की पैनी नजर

राजनीतिज्ञ पंडितों की मानें तो कोल्हान में चंपई सोरेन (Champai Soren) का सबसे ज्यादा प्रभाव जिन सीटों पर हैं भाजपा वहां पर विशेष रणनीति बनाएगी। इन सीटों पर चम्पाई को आगे रखकर ही चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी।

जिन सीटों पर चंपई का सबसे ज्यादा प्रभाव है, उनमें सरायकेला-खरसावां जिला के सरायकेला, खरसावां, ईचागढ़, पश्चिम सिंहभूम का मंझगांव, पूर्वी सिंहभूम का बहरागोड़ा, पोटका व घाटशिला विधानसभा की सीटें शामिल है। भाजपा व आजसू जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी विधानसभा तथा जुगसलाई विधानसभा सीट संभाल लेगी।

भाजपा स्थानीय चेहरा के रूप में चंपई को करेगी इस्तेमाल

कुल मिलाकर भाजपा कोल्हान में चंपई सोरेन को स्थानीय चेहरा के रूप में इस्तेमाल करेंगी और उनकी साफ-सुथरी छवि का भी इस्तेमाल करेगी। कुल मिलाकर भाजपा इस बार कोल्हान से आधे से अधिक सीटों पर जीतने का टास्क नेताओं को दे चुकी है। इसमें चंपई सोरेन की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अगर उनका चेहरा अपने प्रभाव वाले सीटों पर काम आ गया तो भाजपा के लिए सोने पर सुहागा। चाईबासा और जगन्नाथपुर सीट पर कोड़ा दंपत्ति फैक्टर है।

नजरें घाटशिला एवं पोटका सीट पर

कोल्हान में सभी की नजरें घाटशिला एवं पोटका सीट पर टिकी है। भाजपा इन दोनों सीटों पर प्रत्याशी ढूंढ भी रही है। ऐसे में चंपई सोरेन की भाजपा में इंट्री के पीछे की शर्त को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि चंपई की एकमात्र शर्त उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को टिकट हैं।

इस कारण चंपई अपने बेटे को भी अमित शाह के पास ले गये थे। चंपई इन दोनों सीट का आप्शन दे रखा है। पार्टी आगे क्या निर्णय लेती है यह भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की कोर कमेटी निर्णय लेगी।

Champai Soren: ' पहले मैंने सोचा था संन्यास ले लूंगा लेकिन...', चंपई सोरेन ने बताई BJP ज्वॉइन करने की वजह

Champai Soren: दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिले चंपई सोरेन, 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल