भाजपा नेता दशरथ सिंह ने फांसी लगा की खुदकुशी
मुसाबनी के समाजसेवी श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के महासचिव सह भाजपा नेता दशरथ सिंह (45 वर्ष) का शव मंगलवार सुबह 1130 बजे मुसाबनी नंबर 2 स्थित आइसीसी फ्लैट में फांसी के फंदे में लटका मिला। सूचना मिलते ही आवास पर भीड़ जुट गई। मुसाबनी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर उन्हें उतारा और केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई..
संसू, मुसाबनी : मुसाबनी के समाजसेवी, श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के महासचिव सह भाजपा नेता दशरथ सिंह (45 वर्ष) का शव मंगलवार सुबह 11:30 बजे मुसाबनी नंबर 2 स्थित आइसीसी फ्लैट में फांसी के फंदे में लटका मिला। सूचना मिलते ही आवास पर भीड़ जुट गई। मुसाबनी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर उन्हें उतारा और केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इधर, मौत की सूचना बिहार के सारण के सोनपुर में रहने वाले स्वजन दे दी गई है। वहीं शव को आइसीसी वर्कर्स हॉस्पिटल के शीतगृह में रखा दिया गया है। आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है।
भतीजे ने बताया कि चाचा मंगलवार की सुबह रोजमर्रा की तरह पूजा पाठ किए और बोले कि तबीयत खराब है बेड रूम में आराम करने जा रहे हैं। तुम बैठकर पढ़ाई करो, यदि बाहर जाना तो घर में बाहर से ताला लगा देना। कुछ देर पढ़ने के बाद बाइक लाने बाजार चला गया। जब लौटा तो एक व्यक्ति दशरथ सिंह को खोजते हुए आइसीसी फ्लैट पहुंचा था। उसे बताया कि चाचा की तबीयत खराब है, आराम कर रहे हैं। वह व्यक्ति चला गया। इसके बाद चाचा को इसकी जानकारी देने के लिए उनके बेडरूम के दरवाजे के समीप पहुंचा और डोर में लगे कांच से अंदर देखा तो उनका वे पंखे से लटक रहे थे। इसलिए बिना देर किए मुक्के दरवाजे में लगे कांच को तोड़कर अंदर लगी चिटकिनी खोली और कमरे में प्रवेश किया। इसके बाद चाचा के शव को फंदे से उतारने के लिए किचन से चाकू लेकर आया और तौलिया को काट कर शव को नीचे उतारा। इसकी सूचना फोन से बिहार में अपने माता पिता को दी। फिर मुसाबनी नंबर 1 निवासी उनके मामा मामी दी। वे लोग फ्लैट पहुंचे। धीरे-धीरे यहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। इनके शव को लेकर केंदाडीह अस्पताल ले जाया गया।
इधर, सूचना पाकर भाजपा नेता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, तुषार कांत पातर, दिनेश साव, रोहित सिंह ,मनोज प्रताप सिंह, टिकी मुखी, प्रमोद दुबे, मुन्ना सिंह, कान्हू सामंत, प्रियानाथ बास्के, साकेत अग्रवाल रविकांत चौधरी, सुशांत मन्ना, संघर्ष सिंह, गौरव चक्रवर्ती, सुजीत सिंह, सत्या तिवारी,सरदार राजू सिंह सहित काफी संख्या में लोग उनके आवास व अस्पताल पहुंचे। नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। दशरथ सिंह अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री पत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इनके परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार बिहार के सारण सोनपुर के भरपुरा गांव में किया जाएगा। बुधवार को पोस्टमार्टम एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।