Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर शहर में बिग बाजार बंद, मानगो व बिष्टुपुर ब्रांच में लटका ताला

    By Vikas SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 15 Mar 2022 01:09 PM (IST)

    अब बिग बाजार का नाम स्मार्ट बाजार होगा। एक सप्ताह के अंदर बिग बाजार नए अवतार में नजर आएगा। संतोष की बात यह है कि जमशेदपुर स्थित बिग बाजार की दोनों शाख ...और पढ़ें

    Hero Image
    एक सप्ताह के अंदर नए अवतार में दिखेगा रिलायंस ग्रुप का रिटेल चेन।

    जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। फ्यूचर ग्रुप का रिटेल चेन बिग बाजार जमशेदपुर में बंद हो गया है। लौहनगरी में बिष्टुपुर स्थित पीएम माल तथा मानगो में बिग बाजार की शाखाओं का संचालन किया जा रहा था। उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले सप्ताह बिग बाजार का नियंत्रण अपने हाथ में लेना शुरू कर दिया है। कंपनी ने फ्यूचर ग्रुप के इस ब्रांड का नाम भी बदलने की तैयारी कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब बिग बाजार का नाम स्मार्ट बाजार होगा। एक सप्ताह के अंदर बिग बाजार नए अवतार में नजर आएगा। संतोष की बात यह है कि जमशेदपुर स्थित बिग बाजार की दोनों शाखाएं भी फिर से खुल जाएंगी। रिलायंस रिटेल मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल सेक्टर की कंपनी है। ये रिलायंस ट्रेंड्स, रिलायंस फ्रेश, रिलायंस डिजिटल जैसे रिटेल स्टोर पहले से संचालित करती है। अब बिग बाजार का संचालन भी इसी कंपनी के नियंत्रण में हो जाएगा।

    रिलायंस रिटेल की योजना देश भर में 950 जगहों पर खुद स्टोर खोलने की है। ये सभी लोकेशन कंपनी ने फ्यूचर ग्रुप से अपने नियंत्रण में ले लिया है। रिलायंस ग्रुप इसी महीने अपने 100 लोकेशन पर बिग बाजार की जगह स्मार्ट बाजार नाम से स्टोर का संचालन शुरू कर देगी। गौरतलब है कि साल भर पहले फ्यूचर ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच 24,713 करोड़ रुपये का सौदा  हुआ था। लेकिन अमेजन के मुकदमों की वजह से सौदा पूरा नहीं हो पाया था। फरवरी के अंतिम सप्ताह में रिलायंस ने अपना रुख आक्रामक करते हुए फ्यूचर समूह के बिग बाजार का स्टोर अपने हाथ में लेना शुरू कर दिया। रिलायंस ने पहले बिग बाजार के स्टोर्स की लीज को अपने नाम किया, लेकिन फ्यूचर को ऑपरेट करने दिया। अब रिलायंस इस बात पर स्टोर्स का नियंत्रण अपने हाथों में ले रही है कि फ्यूचर इनका किराया दे पाने में असमर्थ है।