बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर चढ़ाए गए श्रद्धा के फूल
भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बुधवार को मऊभंडार आंबेडकर चौक पर स्थापित डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप टोप्पो एचसीएल/आइसीसी के यूनिट हेड संजय सिंह कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली सीओ राजीव कुमार आइसीसी कंपनी के उप महाप्रबंधक एसके झा ओपी प्रभारी सोनू कुमार समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने माल्यार्पण किया..
संसू, घाटशिला : भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बुधवार को मऊभंडार आंबेडकर चौक पर स्थापित डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप टोप्पो, एचसीएल/आइसीसी के यूनिट हेड संजय सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली, सीओ राजीव कुमार, आइसीसी कंपनी के उप महाप्रबंधक एसके झा, ओपी प्रभारी सोनू कुमार समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने माल्यार्पण किया। मऊभंडार स्थित प्रतिमा स्थल पर आइसीसी प्रबंधन की ओर से कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। जयंती पर सभी ने डा. भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आंबेडकरवादी अनुसूचित जाति समिति ने किया माल्यार्पण : मऊभंडार में आंबेडकरवादी अनुसूचित जाति समिति ने भी बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समिति के सदस्यों ने धरमबहाल लालडीह स्थित अंबेडकरवादी सांस्कृतिक भवन में भी डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर समिति के महासचिव संजय रजक, सनत मांझी, धनंजय मांझी, अमर मांझी, चितरंजन सीट, गोपेश सीट, सुमन सीट, गौरांग सीट, भगीरथ रजक, पार्थ रजक, मलिन रजक, श्रीकांत रजक, सुनील धाउरिया, तपन रजक, देसराज सीट, परसु राम, प्रबीर मांझी समेत अन्य उपस्थित थे। शौर्य चक्र विजेता मो. जावेद व पूर्व सैनिकों ने किया नमन : बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शौर्य चक्र विजेता सह पूर्व वायुसेना अधिकारी मो. जावेद के संग पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पूर्व सैनिकों ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए। मौके पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अनुमंडल अध्यक्ष धानो टुडू, रंजीत दत्ता, मुनीब शर्मा समेत कई उपस्थित थे। झाएशसं के सदस्यों ने बाबा साहेब को किया नमन : झारखंड एकता शक्ति संगठन के सदस्यों ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर झाएशसं के अध्यक्ष महेश करूवा, अर्जुन करूवा, प्रवीण नमाता, राजा करूवा, सौरभ पातर, प्रदीप करूवा, विवेक बेरा, शैलेश कुमार, श्रीकांत धीवर, शंकर नायक, रोहित गोराई, किरण करूवा, निक्कू बेरा समेत कई उपस्थित थे। कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहेब को किया नमन : राज्य सभा सदस्य प्रतिनिधि कालटु चक्रवर्ती समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया है। मौके पर कांग्रेस के किसान मोर्चा के जिला संयोजक (ग्रामीण) करुणा कर महतो, बादल गिरी, मोइन खान, जयंत चैटर्जी, कन्हैया शर्मा, दुलाल हांसदा, स्वपन घोष,सुनील शर्मा,किसान तिवारी, जूलियन तिर्की, कमल दास, मानव दास, बाबू आदि मौजूद रहें। सामजसेवी डॉ सुनीता सोरेन ने किया माल्यार्पण : चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने भी मउभण्डार में डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन: किया है। डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने कहा कि आज के समाज को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम समाज व देश को सशक्त व मजबूत बना सकते है। बहरागोड़ा में डा. भीमराव आंबेडकर की मनी जयंती : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने बुधवार को बहरागोड़ा स्थित नेताजी सुभाष उद्यान के समीप डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि दीपक बारिक, उपमुखिया जगदीश राय, उमेश राउत, सत्यब्रत पंडा, बबलू महापात्र आदि उपस्थित थे।
इसके अलावा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर के नेतृत्व में बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद हरिजन बस्ती में मास्क वितरण किया गया। मौके पर जिला महामंत्री बाप्तू साहू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रंजीत बाला, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीवस्त घोष, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष महादेव बैठा, मंडल महामंत्री भक्तिश्री पांडा व उत्पल पैरा, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपांकर साव व विश्वजीत राणा, महामंत्री कबिन्द्र कुंडू, मिहिर दलाई, युवा नेता प्रहलाद घोष, हेमकांत भुइयां, मनोज पाल, अजित देहरी, निरंजन महाकुड़, स्वरूप सीट, भालू दास, सुजीत नायक, दीपक मादुली, प्रदीप मादुली समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दूसरी ओर, टीपीएस डीएवी विद्यालय के परिसर में डा. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। स्कूल के प्राचार्य अनूप कुमार ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मुखी समाज विकास समिति ने बाबा साहेब को किया याद : अंबेडकर जयंती के अवसर पर मुखी समाज विकास समिति उपाध्यक्ष सह कांग्रेस नेता टिकी मुखी द्वारा जादूगोड़ा यूसिल कालोनी स्थित ए टाइप पूजा पंडाल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। टिकी मुखी ने तस्वीर पर माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर अजय मुखी, गुरुचरण मुखी, गगन बेरा, राम जन्म राम, रिकू मुखी, डाबर मुखी, अमित सिंह, अशोक सिहं, प्रकाश भगत और राम नायक और भी कई लोगों उपस्थित थे। राखा में भाजपा नेताओं ने मनाई जयंती : राखा बाजार स्थित बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा ने फूल माला अर्पित कर जयंती पर उन्हें याद किया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह के अलावा मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण राम मुर्मू मंडल उपाध्यक्ष डोली मुखी मंडल मंत्री हरेंद्र मिश्रा अंशुमन नाथ रोहित अग्रवाल महिला कार्यकर्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। आंबेडकर जयंती पर दिव्यांग के बीच बांटी खाद्य सामग्री : आंबेडकरवादी अनुसूचित जाति कल्याण समिति की ओर से बुधवार को हेंडलजुड़ी चौक पर आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने आंबेडकर के जयकारे लगाए। हेंडलजुड़ी चौक के समीप डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। इस अवसर पर आंबेडकरवादी समिति की ओर से हेंडलजुड़ी गांव के 15 दिव्यांगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। खाद्य सामग्री के तहत दिव्यांगों के बीच चावल, आटा, तेल, दाल, सोयाबीन, बिस्किट, साबुन आदि का वितरण किया गया। समिति के सदस्यों में आनीत माझी, अरूप धायुरिया, राजीव माझी, काजू माझी, मिथुन रजक, प्रशांत माझी, शामू टुडू, तरुण माझी, जयंत टुडू, अचित्य रजक आदि शामिल थे। जयंती पर याद किए गए संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर : मुसाबनी में विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं, संघ, संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बुधवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की 130वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर आंबेडकर उद्यान में डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा की ओर से मंडल अध्यक्ष तुषारकांत पातर के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश माहली, मंडल महामंत्री विष्णु रजक, बीरमान लामा, समरनाथ मुखर्जी, सूरज लामा, साकेत अग्रवाल, बादल लामा, तरुण नमाता, किशोर सिन्हा, प्रदीप कंसारी, शिबू गुहा, गोवर्धन पातर, राकेश स्टीवन, मुन्ना सोना, झामुमो की ओर से मुसाबनी प्रखंड समिति ने प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, प्रखंड सचिव सोमाय सोरेन, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रियनाथ बास्के, प्रदीप गोप, लखन मुर्मू, प्रकाश सोरेन, बरसा किस्कु, बाबूलाल हेंब्रम, बीराम मुर्मू, चन्दन माहली, पालु माझी, सुभाष कर्मकार, लुगू मुर्मू, बिनोद सोनी, प्राण, जादुनाथ बास्के, सावना बास्के, मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्र पातर के नेतृत्व में प्रभाकर सोना, मृत्युंजय दास, अजित वरन पात्रो, पाती नादन, तपन कुमार नमाता, जमादार मार्डी, बहुजन क्रांति मोर्चा व भीम आर्मी मूल निवासी संघ की ओर से मो. गुलाम के नेतृत्व में प्रभाकर सोना, संतोष कारुवा, सुराई बास्के, रंजीत बास्के, मो. अमीन, विमल पातर, कार्तिक मुखी, सोनू कालिदी, संजय बेहरा, लुगू मुर्मू, भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से भीम आर्मी के प्रदेश सचिव आकाश मुखी के नेतृत्व में उत्पल विश्वास, विकाश हेंब्रम, दुर्योधन महतो, प्रीतम कुमार टुडू, फेबियन टिर्की, सैफुल रहमान, सुधीर मुर्मू, रोबेट इंदुवार, छोटेन हांसदा, दामा किस्कू, भोलानाथ हांसदा, मधुसूदन गोराई, विश्वानथ कालिंदी, अजमत अली, भूतेश मुंडा, मानिक भगत, वृंदावन भगत व भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन से साहिल कुमार मांडी, कृष्णा मुर्मू, सौरभ पातर, खुदू सोरेन आदि ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। गालूडीह भाजपा मंडल कमेटी ने बाबा साहेब को किया नमन : भाजपा गालूडीह मंडल कमेटी ने बुधवार को देश के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर को उनकी 130वीं जयंती पर नमन किया। इस अवसर पर गालूडीह भाजपा मंडल कमेटी के अध्यक्ष अमरदीप शर्मा के नेतृत्व में सदस्यों ने हेंडलजुड़ी चौक स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। अमरदीप शर्मा ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। ग्रामीणों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। इस अवसर पर हराधन सिंह, अमरदीप शर्मा, विश्वजीत पंडा, समीर सी, रामजीत मार्डी, गोपाल पटनायक, राजेश शाह, हीरालाल महतो, बाबू गिरी, अजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।