Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Best Business Ideas : धोनी का यह बिजनेस आइडिया आपको भी 100 दिन में बना देगा लखपति

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Wed, 17 Nov 2021 02:45 PM (IST)

    Best Business Ideas अगर आप कम पूंजी में बिजनेस करना चाहते हैं तो क्रिकेट का कोहिनूर एमएस धोनी का आइडिया अपनाएं। धोनी ने ऐसा बिजनेस शुरू किया है जो आपको 100 दिन में ही लखपति बना सकता है...

    Hero Image
    Best Business Ideas : धोनी का यह बिजनेस आइडिया आपको भी 100 दिन में बना देगा लखपति

    जमशेदपुर : अपनी बल्लेबाजी से लोगों का दिल जीतने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब बिजनेस के क्षेत्र में भी चौका-छक्का लगा रहे हैं। अपने छोटे-छोटे बिजनेस आइडिया से बड़े-बड़े उद्योगपतियों को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी द्वारा शुरू किए गए एक बिजनेस खूब चर्चा में हैं। देश ही नहीं, विदेशों में भी यह सुर्खियां बटोर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने कड़क नाथ मुर्गे का बिजनेस किया है। समान्य मुर्गों की अपेक्षा इसका रेट अधिक रहता है। महंगा होने के बावजूद भी इसकी मांग काफी अधिक है। यह एक एेसा बिजनेस है जिसे कोई भी व्यक्ति शुरू कर सकता है। इसमें कमाई भी मोटा है। ऐसे में धोनी का यह आइडिया आप भी अपनाकर बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

    इस मुर्गे को तैयार होने में ज्यादा समय नहीं लगता

    इस मुर्गे की खासियत यह है कि इसे तैयार होने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसकी मांग भी सबसे अधिक है। इतना ही नहीं, इसका रेट भी अन्य मुर्गों से काफी अधिक रहता है। कड़क नाथ मुर्गे को पालने में भी ज्यादा परेशानी नहीं है। इसे कुछ भी खिलाया जा सकता है।

    इसमें घास, रोटी, चावल, गेहूं, दाना, छोटी मछली सहित अन्य शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसे तैयार होने में 90 से 100 दिन का समय लगता है। यानी सही ढंग से अगर आप यह बिजनेस शुरू करते हैं तो महज 100 दिन में आप लखपति बन सकते हैं।

    800 रुपये में बिकता है एक मुर्गा

    कड़क नाथ मुर्गे की रेट सामान्य मुर्गे से काफी अधिक है। बाजार में अगर आप एक कड़क नाथ मुर्गा लेते हैं तो उसके लिए आपको 700 से 800 रुपये देने होंगे। उसके बाद ही यह मुर्गा आपको मिल सकेगा। इस मुर्गे की अंडे की मांग और कीमत दोनों अधिक है।

    एक सामान्य मुर्गी की अंडा अगर आप खरीदते हैं तो वह चार से पांच रुपये में मिल जाएगा लेकिन जब आप कड़क नाथ मुर्गें की अंडा खरीदते हैं तो उसके एवज में आपको 25 से 30 रुपये देने होते हैं। सामान्य मुर्गें के मुकाबले इसमें कोलस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है। अमीनो एसिड का स्तर अधिक होता है। भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यह भारत का एकमात्र काला मांस का चिकन है। हार्ट व मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।

    छह माह के बाद देने लगती हैं अंडे

    कड़कनाथ मुर्गियां छह माह के बाद अंडे देने लगती हैं। प्रत्येक माह एक मुर्गी 10 से 12 अंडे देती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस कड़क नाथ मुर्गी में रोग होने का डर नहीं रहता। इस कारण से भी लोगों को ज्यादा मुनाफा होता है। जब से महेंद्र सिंह धोनी ने कड़क नाथ मुर्गें का बिजनेस शुरू किया है, तब से इसका बिजनेस भी जोर पकड़ा है।