Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Baharagora Vidhan Sabha Chunav Result: बहरागोड़ा में समीर मोहंती ने फिर मारी बाजी, 14 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 12:17 AM (IST)

    झारखंड की बहरागोड़ा सीट पर मतों की गिनती पूरी हो गई है। यहां से समीर मोहंती ने 17796 मतों से जीत दर्ज की है। समीर मोहंती लगातार दूसरी बार बहरागोड़ा से विधायक बन गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी को 17796 मतों से हरा दिया। समीर मोहंती को 95222 और डॉ. गोस्वामी को 77426 मत मिले।

    Hero Image
    जमशेदपुर स्थित मतगणना स्थल पर जीत की घोषणा के बाद बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती। जागरण

    संवाद सूत्र, चाकुलिया। इंडी गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती लगातार दूसरी बार बहरागोड़ा से विधायक बन गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी को 17796 मतों से हरा दिया।

    समीर मोहंती को 95222 और डॉ. गोस्वामी को 77426 मत मिले। दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला हुआ। बाकी सभी 14 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। तीसरे नंबर पर रहे सीपीएम के प्रत्याशी सपन महतो 5000 का अंक भी नहीं छू सके। उन्हें महज 4497 वोट ही मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पूर्व शनिवार सुबह जमशेदपुर के कोऑपरेटिव कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में मतों की गिनती शुरू होने के बाद पहले राउंड से ही समीर मोहंती ने बढ़त बना ली।

    एक बार जो समीर आगे निकले फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंड बहरागोड़ा, चाकुलिया और गुड़ाबांदा (चार पंचायत) में उन्होंने अपनी बढ़त बरकरार रखी और दोबारा विधायक निर्वाचित होने में सफल रहे।

    जीत की घोषणा होने के साथ ही मतगणना स्थल के बाहर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक का गर्म जोशी से माला बनाकर स्वागत किया। समीर मोहंती जिंदाबाद और झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद का नारा वातावरण में गूंजने लगा। कार्यकर्ताओं ने हरे रंग का अबीर गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया।

    समीर मोहंती ने एक खुले वाहन पर चढ़कर सबका अभिवादन स्वीकार किया। मौके पर युवा नेता राकेश मोहंती, सरोज महापात्रा, राणा मल्लिक, देवाशीष दास, वृति सुंदर महतो, शुभदीप दास, राम बास्के आदि उपस्थित थे।

    चाकुलिया में भी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    पार्टी प्रत्याशी समीर मोहंती की जीत की सुगंध मिलते ही बड़ी संख्या में झामुमो और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शहर के बिरसा चौक पर जमा हो गए। हाथों में झंडॉ लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान खूब आतिशबाजी हुई। देर शाम तक जश्न मनाने का दौर शहर में चलता रहा।

    बहरागोड़ा में किस प्रत्याशी को मिले कितने मत

    • समीर कुमार मोहांती (झामुमो) : 96,870
    • दिनेशानंद गोस्वामी (भाजपा) : 78,745
    • संत कुमार महतो (बहुजन समाज पार्टी) : 897
    • सपन कुमार महतो (कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, मार्क्सवादी) : 4518
    • अर्जुन कुमार टुडू (भारत आदिवासी पार्टी) : 434
    • अमर कुमार भकत (भागीदारी पार्टी, पी) : 181
    • अशोक महतो (नेशनालिस्ट कांग्रेस पार्टी) : 209
    • हरे प्रसाद सिंह सोलंकी (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया, कम्युनिस्ट) : 204
    • कबिता साव (निर्दलीय) : 447
    • दुर्गा पदा घोष (निर्दलीय) : 270
    • फणिभूषण महतो (निर्दलीय) : 1625
    • रंजीत चटियाल (निर्दलीय) : 902
    • राम मुर्मू (निर्दलीय) : 2,644
    • सूरज गोप (निर्दलीय) : 823
    • नोटा : 2495