Jamshedpur News : बागबेड़ा थाना प्रभारी के अंगरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत
बागबेड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के अंगरक्षक मागध किस्कू की सड़क दुर्घटना में मंगलवार देर रात मौत हो गई। मृतक बागबेड़ा थाना के मतलाडीह का निवासी था। मूल रूप से सरायकेल-खरसावां जिले के राजनगर का रहने वाला था।

जमशेदपुर, जासं। बागबेड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के अंगरक्षक मागध किस्कू की सड़क दुर्घटना में मंगलवार देर रात मौत हो गई। मृतक बागबेड़ा थाना के मतलाडीह का निवासी था। मूल रूप से सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर का रहने वाला था। घटना से बागबेड़ा थाना परिसर में शोक व्याप्त हो गया।
मंगलवार शाम लाल बिल्डिंग स्कूटी से मागध किस्कू स्कूटी से लाल बिल्डिंग की ओर जा रहा था। किसी दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में स्कूटी से अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। तत्काल उसे टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से बागबेड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह काफी दुखित नजर आए।
बागबेड़ा में युवक का शव फंदे से लटकता मिला
बागबेड़ा थाना क्षेत्र नया बस्ती निवासी बंटी साहू का शव पुलिस ने फंदे से लटकता हुआ बरामद किया है। बंटी ने प्रेम विवाह किया था। अक्सर विवाद होने के कारण एक माह पहले पत्नी छोड़कर मायके चली गई थी। बंटी साहू तीन दिन पहले बस्ती में देखा गया था। इसके बाद उसे लोगाें ने नहीं देखा। मंगलवार देर शाम दुर्गंध फैलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बागबेड़ा थाना की पुलिस को दी। पुुलिस मौके पर पहुंची। फंदे से लटकते हुए शव बरामद किया। बंटी ठेला चलाकर जीवन गुजारा करता था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।