दादा-दादी के जमाने के ये आयुर्वेदिक टिप्स अपनाएंगे तो जीवन भर रहेंगे स्वस्थ
Ayurvedic Tips अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि मेरे दोस्त के दादा 90 साल के हैं फिर भी स्वस्थ रहते हैं। पुराने जमाने में लोग घी-दही खूब खाते थे। लेकिन शायद आपको पता नहीं कि हम सब के दादा-दादी आयुर्वेदिक टिप्स अपनाकर फिट रहते थे।

जमशेदपुर : स्वस्थ व प्रसन्न रहना है तो आयुर्वेद को अपनाना ही होगा। इसका लाभ पुराने जमाने में लोगों ने खूब उठाया है। इसके लिए अपने जीवन शैली में थोड़ा बदलाव करना होगा। आधुनिक युग के आदतों को छोड़कर आयुर्वेद की सात अच्छी आदतें डालनी होगी। हम अपनेआदतों को सुधार कर हम स्वस्थ रह सकते हैं। कहा गया है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मष्तिष्क का निवास होता है। ऐसे में स्वस्थ व फिट रहना अत्यावश्यक है।
जीवन शैली में करना होगा सुधार
आयुर्वेद जीवन का एक अच्छा तरीका है। आयुर्वेद अपनाने से हमारी आदतों में सुधार होता है। यह एक दैनिक प्रयास है। हमें अपने आहार-व्यवहार व जीवन शैली में सुधार करना होगा। ऐसे में करने से मनुष्य स्वस्थ रहता है तथा लंबे समय तक जिंदा रह सकता है। आयुर्वेद हमारे शरीर, मन व आत्मा के बीच संतुलन बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
सूरज उगने से पहले उठे
आयुर्वेद के अनुसार सुबह होने से कम से कम एक घंटे पूर्व उठना चाहिए। यह स्वस्थ जीवन जीने का एक उचित माध्यम है। बुजूर्ग हमेशा ब्रह्रा मुहूर्त में जागने की सलाह देते हैं। सुर्योदय होने पर उठने वालों को बीमार होना तय है। ब्रह्रा मुहूर्त एक शुभ अवधि है, जो सूर्योदय से एक घंटे 46 मिनट पूर्व शुरू होती है और इसके 48 मिनट पहले समाप्त होती है।
नाक में करें तेल का प्रयोग
नाक में दो बूंद तिल का तेल, सरसो का तेल या घी डालने से बाल समय से पहले सफेद नहीं होता है। गंजापन की समस्या नहीं होती है व अच्छी नींद आती है।
नियमित करें व्यायाम
सुबह में जल्द उठकर व्यायाम करना अच्छी आदत है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है तथा सुस्ती दूर हो जाती है। कहा गया है कि नियमित व्यायाम करने तन, मन व मस्तिष्क तीनों स्वस्थ रहता है।
दांतों को करनी है देखभाल
दातुन करने से दांतों को काफी लाभ होता है। इसके लिए नीम, खादिर आदि की एक ताजा छड़ी का उपयोग करने से दांत साफ व मजबूत होता है। इसके प्रयोग से मुंह की दुर्गंध दूर हो जाती है। पुराने जमाने में लोग दातुन का प्रयोग करते थे जिससे उनके दांत मरने के समय तक बनी रहती थी।
नियमित स्नान है फायदेमंद
व्यायाम करने के आधे से एक घंटे बाद स्नान करना फायदेमंद रहता है। नियमित स्नान से मन व शरीर दोनों स्वच्छ रहता है। आयुर्वेद के मुताबिक प्रतिदिन स्नान करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।