विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंटरनेट मीडिया के सही इस्तेमाल से आपको मिल सकता फायदा, बता रहे युवा लेखक अंशुमन भगत

By Rakesh RanjanEdited By:
Published: Thu, 05 Aug 2021 06:15 PM (IST)

अगर आप इंटरनेट मीडिया का सही इस्तेमाल करेंगे तो आपको फायदा मिल सकता है। इंटरनेट मीडिया पर आए दिन नए ...और पढ़ें

झारखंड के जमशेदपुर के युवा लेखक अंशुमन भगत ।
झारखंड के जमशेदपुर के युवा लेखक अंशुमन भगत ।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। अगर आप इंटरनेट मीडिया का सही इस्तेमाल करेंगे तो आपको फायदा मिल सकता है। इंटरनेट मीडिया पर आए दिन नए अपडेट और नए फीचर के आने से लोगों के जीवन में हो रहे बदलाव को लेकर युवा लेखक अंशुमन भगत ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। इंटरनेट मीडिया आज के दौर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला टेक्नोलॉजी है जिसका लोग इस्तेमाल करके अच्छा पैसा कमा रहे है, किंतु इसका असर अब लोगों के व्यक्तिगत जीवन पर भी पड़ता दिख रहा है जो कुछ हद तक सही है और नहीं भी।

क्योंकि जिस तरह इंटरनेट मीडिया पर घटिया कंटेंट की लत लोगों को लग रही है इससे समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। ज्यादतर लोग ट्रेंड को देखते हुए सिर्फ दूसरों की नकल करते दिख रहे है जिसके कारण हर वर्ग के लोग अश्लीलता पर उतर आए हैं जो हमारी भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। जिस प्रकार लोग इंटरनेट मीडिया पर प्रसिद्धि पाने की होड में अभद्र शब्दों के प्रयोग के साथ-साथ अंग का प्रदर्शन कर रहे हैं इससे हमारी संस्कृति धुंधली होने लगी है। कुछ लोगों ने तो विकास तथा आज़ादी के नाम पर खुद को इतना ज्यादा बेखौफ कर दिया है कि उन्हें अच्छे और बुरे में फर्क करना भी मुश्किल हो गया है।

अश्लीलता पर रोक जरूरी

इसके बचाव के लिए लोगों को एक साथ एक आवाज बन कर सामने आना चाहिए ताकि इंटरनेट मीडिया पर फैल रही अश्लीलता पर रोक लगायी जा सके और हमारी संस्कृति को ऐसी अभद्रता से बचाया जा सके जिससे यह पिछड़ती जा रही है। यदि स्वाभाविक तौर पर देखा जाए तो ऐसा होना आजकल काफी आम सा हो गया है जिस पर कोई आवाज नहीं उठाता। किंतु सरकार को इस बात पर ध्यान करना चाहिए क्योंकि सरकार होती ही इसलिए है कि अच्छी चीजों को बढ़ावा मिल सके और गलत चीजों पर रोक लगायी जा सके। जो काम आप अपने परिवार या समाज के सामने नहीं कर सकते उसे इंटरनेट मीडिया पर करना उचित नहीं है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऐसे लोग भी होते हैं जो शिक्षा, कला, व्यापार एवं अन्य क्षेत्र में अच्छे-अच्छे कॉन्टेंट को अपने सोशल प्रोफाइल के माध्यम से प्रमोट करते हैं।

इंटरनेट मीडिया से संबंधित कुछ महत्त्वपूर्ण बातें, जिसका सही इस्तेमाल करने से मिल सकता है फायदा।

  • आम तौर पर इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल लोगों से कनेक्टिविटी बढ़ने के लिए किया जाता था। किंतु अब इसका इस्तेमाल कामर्शियल तरीके से किया जा रहा है। जिसमें छोटी- बड़ी कंपनियां अपने प्रोडक्ट या अपने ब्रांड का प्रचार करने के रूप में करती है।
  •  इंटरनेट मीडिया पर अच्छा कॉन्टेंट डालकर लोगों को कुछ नई चीजें सिखा सकते हैं या दूसरों के अच्छे कॉन्टेंट से आप खुद कुछ नया सीख सकते हैं।
  • आप अपने ऑडियंस के माध्यम से अपना आय भी कर सकते हैं किंतु अच्छी चीजों को प्रमोट करके।
  • इन्फ्लंसर, क्रिएटर, राइटर, फोटोग्राफर बनाकर अपने काम को दूसरों तक पहुंचा सकते हैं। इससे आप किसी भी ब्रांड या प्रोडक्ट को अपने प्रोफाइल से प्रमोट कर सकते हैं। किंतु इसके लिए फॉलोअर्स और आपके प्रोफाइल का इंगेजमेंट ज्यादा होना आवश्यक है।
  • यदि आपका खुद का वेबसाइट है या आप ब्लॉगर हैं तो सोशल मीडिया के इस्तेमाल से आप भारी मात्रा में अपनी वेबसाइट या ब्लॉग पर ट्रैफिक भेज सकते हैं। जिससे आपको ऐड से रेवेन्यू प्राप्त होता है।
  • एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए भी इंटरनेट मीडिया पर पैसा कमा सकते हैं।