Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फैटी लीवर वाले मरीजों के लिए रामबाण है आंवला का सेवन, जानिए इसका उपयोग

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Thu, 22 Jul 2021 09:33 AM (IST)

    आंवला को यूं ही गुणों का खान नहीं कहा जाता। अगर आप लीवर संबंधित बीमारी है तो यह किसी रामबाण से कम नहीं है। अगर आंवला का नियमित सेवन किया जाए तो आसानी से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

    Hero Image
    फैटी लीवर वाले मरीजों के लिए रामबाण है आंवला का सेवन, जानिए इसका उपयोग

    जमशेदपुर : फैटी लीवर वाले मरीजों के लिए रामबाण है आंवला का सेवन करना। यदि इसका उपयोग का तरीका नहीं जानते हैं तो आज हम बताते हैं आंवला का उपयोग। आंवला का उपयोग करते ही फैटी लीवर से परेशान लोगों को आराम मिलना शुरू हो जाएगा। जानकारी हो कि लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। लिवर हमारे शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। इसे मजबूत बनाने के लिए आंवले का सेवन आवश्यक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फैटी लिवर वाले ऐसे करें आंवला का प्रयोग

    आंवला को आप किसी भी रूप में सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप फैटी लिवर से परेशान हैं तो आप आंवला और काला नमक को साथ में खा सकते हैं। आप चाहें तो नमक के साथ सलाद के रूप में कच्चा आंवला खा सकते हैं। आंवले की जूस को सुबह-शाम पी सकते हैँ। इसके अलावा आंवला का चिप्स भी खाना फायदेमंद होता है।

    आंवला का चाय भी फायदेमंद

    यही नहीं सुबह में आंवला का चाय बनाकर भी पी सकते हैं। चाय बनाने के लिए आंवला को काटकर रात भर पानी में भिगों दें। सुबह में अदरक, इलायची डालकी अच्छी तरह उबाल दें। इस तरह आंवला खाने से आपका लिवर मजबूत होगा और फैटी लिवर की समस्या से निजात मिलेगा। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई तरह की दवाओं में किया जाता है। आंवला बिटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए फायदेमंद होता है। आंवला खाने से लिवर के साथ ही पाचनतंत्र को मजबूत रखता है। आंवला में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो लिवर के लिए फायदेमंद होता है।

    आंवला में पाए जाने वाले पोषक तत्व

    आंवला में पाए जाने वाले पोषक तत्वों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ ही फाइबर अच्छी मात्रा में होती है। जो पाचन सुधारने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में फायदेमंद होता है। आंवला में प्रोटीन, वसा, कैलोरी, शुगर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, ई, ए, आयरन और कैल्शियम भी पाया जाता है। जो लिवर, पाचन तंत्र आदि को मजबूत करने का काम करता है।

    आंवला खाने के फायदे

    आंवला खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा फैटी लिवर, डायबिटीज, आंखों और पाचन तंत्र को मजबूत करने में फायदेमंद होता है। इसके अलावा दिमाग के लिए, कैंसर रोधी गुण के अलावा हृदय के लिए इसका उपयोग अच्छा होता है।