विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल के मुफ्ती जैश मुहम्मद को सुन्नत अवार्ड

By Edited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 02:47 AM (IST)

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अल्लामा अरशदुल कादरी के उर्स के समारोह में नेपाल के मुफ्ती जैश मु

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अल्लामा अरशदुल कादरी के उर्स के समारोह में नेपाल के मुफ्ती जैश मुहम्मद सिद्दीकी को कायदे अहले सुन्नत अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें यह अवार्ड मुख्य कार्यक्रम में मदरसे के डा. गुलाम जरकानी ने दिया। उर्स के आखिरी दिन कई कार्यक्रम हुए। सुबह मजार पर चादरपोशी हुई और शाम को कुल शरीफ हुआ। रात को उलेमा की तकरीर हुई।

जलसे में उत्तर प्रदेश के घोषी के मदरसा जामिया अमजदीया रिजविया घोसी के अल्लामा जियाउल मुस्तफा, जामिया अशरफिया मुबारकपुर के प्रमुख अल्लामा अब्दुल हफीज, सूफी मौलाना राशिद रजा आसवी, डॉ गुलाम जरकानी, मौलाना गुलाम रसूल बलियावी, आदि के साथ-साथ कई उलेमा-ए-कराम ने तकरीर की। मौलाना मंजर मोहसिन ने अल्लामा अरशदुल कादरी के बारे में बताया। अन्य उलेमा ने हजरत मुहम्मद मुस्तफा के रास्ते पर चलने पर जोर दिया।

--------------------

40 छात्रों की हुई दस्तारबंदी

जलसे में मदरसा से फाजिल, कारी और हाफिज की पढ़ाई पूरी करने वाले 49 छात्रों की दस्तारबंदी हुई। इसके साथ ही इन्हें सनद भी दी गई। इस साल सात फाजिल,12 कारी और 30 हाफिजों की दस्तारबंदी हुई।

-------------

किरत में पैगाम रजा अव्वल

किरत प्रतियोगिता मेंप्रथम आए दारुल किरत के पैगाम रजा को इनाम दिया गया। दूसरा स्थान मदरसा फैजुल उलूम के मिकाईल रजा और तीसरा स्थान मुंबई बाद्रा के गुलाम अशरफ को मिला। नात शरीफ में प्रथम स्थान फैजुल उलूम के जाकिर हुसैन, द्वितीय गोलमूरी के शेख हम्माद, तीसरा पुरस्कार धामनगर ओडिशा के मुजीब उर रहमान को मिला। भाषण में प्रथम स्थान ओडिशा के भद्रक के आशिक उर रहमान, दूसरा पुरस्कार अनीस आलम और तीसरा पुरस्कार फैजुल उलूम के मो शाहिद को मिला। सुलेख प्रतियोगिता में पहला स्थान ओडिशा के जाजपुर के जीशान रजा, दूसरा स्थान फैजुल उलूम के अफजल हुसैन और तीसरा स्थान दारुल किरत जियाईया के मो आदिल को मिला।