Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनता के हक के लिए सड़क से सदन तक होगा आंदोलन : सहिस

    By Vikram GiriEdited By:
    Updated: Sun, 15 Nov 2020 06:00 PM (IST)

    आजसू पार्टी की बैठक रविवार को गोविंदपुर शेषनगर में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री सह आजसू के केंद्रीय महासचिव रामचंद्र सहिस उपस्थित ...और पढ़ें

    Hero Image
    जनता के हक के लिए सड़क से सदन तक होगा आंदोलन। जागरण

    जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) । आजसू पार्टी की बैठक रविवार को गोविंदपुर शेषनगर में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री सह आजसू के केंद्रीय महासचिव रामचंद्र सहिस उपस्थित थे। बैठक में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह आजसू के केंद्रीय महासचिव रामचन्द्र सहिस ने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रामक प्रचार कर सत्ता हथिया कर बिरसा मुंडा के सपने को चकनाचूर कर रहे हैं ,जिसे आजसू कतई बर्दाश्त नही करेगी। पिछले चुनाव में हुई हार पर समीक्षा करते हुए सहिस ने कहा कि आजसू द्वारा किये कार्यों से दिग्भर्मित कर जनता को बरगला कर पार्टी के साथ विश्वासघात किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि इससे हतोत्साहित नही हों दुबारा आजसू पार्टी पूरे राज्य में लोगों से मिलकर उनके भावनाओं को साथ लेकर उनके हक के लिए आवाज उठाएगी। संगठन को और मजबूत करने के लिए पार्टी जनता के हक के लिए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के सपनो को साकार हो सके, इसी उद्देश्य के साथ पार्टी जनता के बीच जनता के आवाज को सही पटल पर उतर कर कार्य करेगी।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष स्वप्न्न सिंह देव,संजय मालाकार,चुनका मार्डी ,संजय सिंह, अप्पू तिवारी, प्रकाश विश्वकर्मा, ललित सिंह, सचिन प्रसाद, सविनय सिंह, शम्भू शेखर, सुजीत कुमार, शिबू ओझा, मंजू राय, वेदन स्वर्णकार, सुखदेव यादव, उपेंद्र सिंह, अजय सिंह भोला,नवीन महतो, शैलेश सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।